फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gold, silver prices rise due to import duty burden, traders in confusion

Bareilly News: आयात शुल्क के भार से सोने, चांदी की कीमतों में तेजी, असमंजस में कारोबारी

Thu, 14 May 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gold, silver prices rise due to import duty burden, traders in confusion
बरेली। आयात शुल्क 15 फीसदी पहुंचने के साथ ही, बुधवार को सोने-चांदी के भाव में करीब माह भर बाद तेजी दिखी। सोना प्रति दस ग्राम करीब 6,000 रुपये और चांदी में प्रति किलो 20 हजार रुपये की बढ़त दर्ज हुई है। कारोबारियों ने कीमतों में तेजी से व्यापार में कमी आने की बात कही है।
विज्ञापन

विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करने और विदेशी धातुओं की खरीद पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क छह फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। सराफा एसोसिएशन के मुताबिक वर्ष 2024 में आयात पर टैरिफ कम होने से धातुओं की तस्करी के मामले पर प्रभावी अंकुश लगा था।
विज्ञापन

चेताया कि अब आयात शुल्क में तेजी के बाद फिर तस्करी के मामले बढ़ने की आशंका है। सराफा कारोबारी आशीष कुमार के मुताबिक प्रधानमंत्री ने दो दिन पूर्व ही लोगों से अनावश्यक सोने की खरीदारी पर अंकुश की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे बाद ही आयात शुल्क बढ़ाए जाने की घोषणा से कारोबारियों के साथ ही ग्राहकों में भी असमंजस की स्थिति है। घोषणा के साथ ही धातुओं की कीमत में बढ़त से स्पष्ट है कि कीमतों में फिलहाल गिरावट के आसान नहीं। हालांकि, कारोबार खासा प्रभावित होने की आशंका है।


48 घंटे में चांदी की महंगाई से खरीदारी प्रभावित
बरेली सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक सोमवार को प्रति किलो चांदी के भाव 2.56 लाख रुपये थे। मंगलवार को 16 हजार रुपये की बढ़त के बाद 2.72 लाख रुपये पहुंचा। बुधवार को चार हजार और बढ़त के बाद 2,76,200 रुपये कीमत पहुंच गई। बताया कि मार्च में चांदी की कीमतों में गिरावट हुई थी। अप्रैल में कीमतें स्थिर रहीं। अब तेजी से व्यापार मंदा होने, आभूषणों की मांग में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed