फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gold and silver prices fall during wedding season, market remains vibrant

Bareilly News: सहालग सीजन में सोना-चांदी के भाव गिरे, बाजार में रौनक

Tue, 14 Apr 2026 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver prices fall during wedding season, market remains vibrant
बरेली। सहालग सीजन में सोने-चांदी के भावों में गिरावट से सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। कारोबारियों के मुताबिक, पिछले माह युद्ध के दौरान कीमतों में गिरावट हुई थी लेकिन फिर बढ़ते गए। इधर सप्ताह भर में फिर से गिरावट जारी है। नतीजा, अच्छे कारोबार के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सराफा बाजार में चांदी के भाव 2,42,500 रुपये प्रति किलो थे। जो सोमवार को 45 सौ रुपये लुढ़ककर 2.38 लाख पर बिकी। वहीं, सोने का भाव प्रति दस ग्राम 1.52 लाख रुपये था जो हजार रुपये गिरकर 1.51 लाख पर टिका।
विज्ञापन

सहालग के दौरान गिरावट होना आयोजक के लिए राहत भरा भी है। क्योंकि बीते दिनों चांदी करीब चार लाख प्रति किलो और सोना 1.90 लाख रुपये प्रति दस ग्राम पहुंचने पर बाजार में भी सन्नाटा था। तब बड़ी तादाद में लोग बाजार में सिर्फ पूछताछ के लिए पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबारी अंकुर शर्मा के मुताबिक अब कीमत सामान्य होने पर जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी हो रही है। बताया कि पिछले माह हुई गिरावट के दौरान पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते लोग गाढ़ी कमाई जरूरत के लिए रखे थे। जो अब स्थिति सामान्य देख बाजार आ रहे हैं।


पायल, बिछुआ, चांदी के कड़ा
मंगलसूत्र, चेन की मांग ज्यादा
बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल के मुताबिक, सहालग के लिहाज से सामान्य तौर पर चांदी के बिछुआ, पायल, करधन, कड़े की भी बिक्री हो रही है। सोने में अंगूठी, चेन, टीका की मांग ज्यादा है। चांदी के खरीदार 925 शुद्धता आंक रहे हैं। वहीं, जबकि सोने में 18 और 22 कैरट के गहनों की मांग अधिक है। इसमें भी हल्के वजन में भारी दिखने वाले गहने ज्यादा बिक रहे हैं।

बीते दिनों सोने-चांदी के भाव
तिथि चांदी प्रति किलो सोना प्रति 10 ग्राम
08 अप्रैल 2,44,000 1,53,700
09 अप्रैल 2,38,000 1,51,600
10 अप्रैल 2,42,800 1,52,400
11 अप्रैल 2,42,500 1,52,200
12 अप्रैल 2,42,200 1,52,200
13 अप्रैल 2,38,000 1,51,200
(नोट: भाव बरेली सराफा एसोसिएशन के अनुसार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed