फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gokshi will not let but do not waste the meat business

गोकशी नहीं होने देंगे पर मीट कारोबार को बर्बाद न करें

Thu, 11 May 2017 01:16 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 11 May 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gokshi will not let but do not waste the meat business
Gokshi will not let but do not waste the meat business - फोटो : बरेली, अमर उजाला
ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के राष्ट्रीय अधिवेशन में जहां गोकशी रोकने के साथ ही गोसदन चलाने की घोषणा की गई वहीं बजरंग दल जैसे संगठनों को चेतावनी भी दी गई कि वे गोरक्षा के नाम पर जानवरों को लूटना बंद करें मीट को हलाल के कारोबार को बर्बाद करने की साजिशों से बाज आएं।
विज्ञापन

अधिवेशन की शुरूआत आरिफ कुरैशी ने तिलावते कुरआन से की। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी ने कहा है कि कुरैशी बिरादरी को कोई कमजोर न समझे। बजरंग दल जैसे संगठनों के लोग पशुओं को लूटने से बाज आएं। मीट हमारा हलाल कारोबार है। इसे बर्बाद करने की साजिश की गई है। माहे रमजान का पाक महीना आ रहा है। सरकार ने लाइसेंसों की शर्तों को शिथिल नहीं किया तो मीट को लेकर दिक्कत होती रहेगी। जमीयतुल कुरैश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एंव मारिया फ्रोजन प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन ने हाजी शकील कुरैशी ने बतौर कार्यक्रम संयोजक सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए मंच से दुकानदारों से पशुओं के कटान के रुपये न लेने का एलान किया। उन्होंने कहा कि हमने मेहनत करके बरेली में अब तक 50 से ज्यादा दुकानों के लाइसेंस बनवाए हैं। 
विज्ञापन

 राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जमीयतुल कुरैश 100 साल पुराना संगठन है। देश भर मेें हम बिरादरी के लिए काम कर रहे हैं। हमने पहले ही कहा था मीट के कारोबार को मार्डन बना लो, कभी भी दिक्कत आ सकती है। वही हुआ। बच्चों को पढ़ाओ, बेटी-बेटा दोनों की पढ़े-लिखे होने चाहिए। हमारे समाज में शिक्षा की कमी की वजह से सबसे ज्यादा परेशानियां आ रही हैं। शादी में फिजूल खर्ची बंद करके पैसे की अहमियत समझें। यूपी ही नहीं पूरे देश का माहौल बदला हुआ है। इसलिए संभल कर काम करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले देश भर से आए लोगों ने अधिवेशन में अपने विचार रखे। संचालन जमीयतुल कुरैश के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल मजीद एडवोकेट ने किया। इस मौके पर गुजरात के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल, राजस्थान के एम इल्यिास, मध्यप्रदेश के मोहम्मद हनीफ कुरैशी, बिहार के कलीम इमाम कुरैशी, झारखंड के मुजीब कुरैशी, उड़ीसा के अब्दुल मुस्तकीम कुरैशी, दिल्ली के अतीक साजिद, आंध्र प्रदेश के मोहम्मद सलीम कुरैशी(विधान परिषद सदस्य) आदि भी मौजूद रहे। 

ये प्रस्ताव पास हुए
1-यूपी में जमीयतुल कुरैश गो निकेतन खोलकर गायों की सेवा करेगी। बरेली में जल्द ही गो निकेतन खुलेगा।
2- बिरादरी में दहेज रहित शादियां होंगी। समय-समय पर सामूहिक शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा।
3-बरेली में इंडियन इस्लामिक रिसर्च कल्चर सेंटर खोलकर शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।
4-कु रैशी बिरादरी के लोग मीट के अलावा और भी उद्योगों की स्थापना करके रोजगार के अवसर पैदा करेंगे
5-मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से जिला इकाईयां ज्ञापन देकर लाइसेंस की शर्तें सरल करके बनवाने की मांग करेंगी।
6-प्रदेश के निकायों में बंद किए गए स्लाटर हाउसों का आधुनिकीकरण करके जल्द चालू कराने को सरकार से बात होगी।
7- सीमा पर शहीद होने वाले सेना के जवानों के परिवार वालों की मदद का सिलसिला जारी रखा जाएगा।  
8-मांस के दुकानदारों को नए लाइसेंस दिलाकर सरकार से आर्थिक मदद कराने को पीएम और सीएम से मिलकर प्रयास किए जाएंगे
9-बिरादरी के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल, कॉलेजों की स्थापना की जाएगी।
10-स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने को प्रधानमंत्री के सफाई अभियान के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और वृक्षारोपण किया जाएगा।

सरकार की मंशा ठीक, अफसर कर रहे हैं गड़बड़
बरेली। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मीट बंदी से यूपी के अलावा और भी प्रदेशों में दिक्कत है। जमीयतुल कुरैश देश भर में पीपी मॉडल पर स्लाटर हाउस खोलने को तैयार है। इसका खाका बनाकर जल्द ही यूपी के सीएम और प्रधानमंत्री से भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मीट बंदी को लेकर सरकार की मंशा तो ठीक लग रही है, लेकिन अधिकारी मीट की दुकानों के लाइसेंस बनाने में मनमानी कर रहे हैं। कुरैशी बिरादरी के लोग लाइसेंस की शर्तें पूरी करने के बाद भी अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 38 मीट फैक्ट्री मालिकों से उनकी बात हुई है। सरकार जब तक दुकानदारों के लिए मीट देने को मार्डन स्लाटर हाउस नहीं बनाती हम मीट देंगे।  प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से  40 दिन पहले  अच्छे माहौल में बात की है। मुर्गे पर कोई पाबंदी नहीं है। पुलिस बिना वजह उत्पीड़न कर रही है।   सरकार को इस पर अपनी मंशा साफ करनी चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी शकील कुरैशी ने कहा कि लड़ाई से हमें कुछ नहीं मिलेगा। इसलिए जमीयतुल कुरैश सरकार से समन्वय बनाकर बात कर रही है। 

गाय काटने वालों से खतरा
राष्ट्रीय अधिवेशन में कुछ लोगों ने यह कहकर हंगामा खड़ा किया कि उनकी बात यहां नहीं हो रही। मंच से उतरकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनसे बात की तो पता लगा कि वह बरेली के ही एक गांव के रहने वाले हैं। हाजी शकील कुरैशी का कहना है कि अधिवेशन में हंगामा करने वाले गाय काटने के आरोप में कई बार जेल गए हैं। वह बिरादरी को बदनाम होने से बचाने को इसका विरोध करते हैं। इसलिए वे दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से उन्हें खतरा बना हुआ है। 

शहीदों के परिवारों को पांच लाख दिए
मारिया फ्रोजन के चेयरमैन ने हाजी शकील कुरैशी ने सरहद पर शहीद होने वाले सेना के जवानों के परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए फैक्ट्री की तरफ से गृह मंत्री के नाम पांच लाख का चेक दिया। 


चांदी के मुकुट पहनाए
हाजी शकील कुरैशी ने मारिया फ्रोजन के मैनेजर हाजी सरफराज कुरैशी और मारिया डे के मैनेजर ईशान अहमद के साथ जमीयतुल कुरैश के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी सिराजुद्दीन कुरैशी और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी को चांदी का मुकुद पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed