फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   God paves the way for the welfare of the devotee

Bareilly News: भक्त के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं भगवान

Sat, 01 Apr 2023 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
God paves the way for the welfare of the devotee
बरेली। प्रभु की शरण में जाने के लिए किसी पूर्व तैयारी की आवश्यकता नहीं है। भक्त जिस हाल में है, भगवत प्राप्ति के मार्ग पर चल सकता है। भगवान सौ सूर्यों के सूर्य हैं। उनकी ओर चलने पर मनुष्य के समस्त पाप पीछे छूट जाते हैं।
विज्ञापन

खुशहाली फाउंडेशन की ओर से मॉडल टाउन स्थित श्रीहरि मंदिर में कराई जा रही श्रीराम कथा के सातवें दिन संत विजय कौशल महाराज ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों के अवगुण को भुलाकर सदैव उसके कल्याण का ही मार्ग प्रशस्त करते हैं।
विज्ञापन

भगवत कृपा ही वैराग्य है। जो व्यक्ति गुरु के बताए रास्ते पर चलकर सभी बुराइयों को त्याग देता है, उसका कल्याण होता है। गुरु का अनादर करने वालों का विनाश होता है। उन्होंने सलाह दी कि भजन हमेशा एकांत में ही करना चाहिए। मनुष्य को परनिंदा से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा में मुख्य यजमान उद्योगपति रामअवतार खंडेलवाल और व्यापारी नेता दुर्गेश खटवानी रहे। मंच से श्री रामलीला सभा कमेटी ब्रह्मपुरी, चंद्र नगर धार्मिक समिति, राधा रानी सेवा ट्रस्ट को सम्मानित किया गया। नीरज अग्रवाल, हनी अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, अनूप अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने आरती की।

सिंधी समाज की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष समीर मोहन, आयोजन समिति के अध्यक्ष अतुल खंडेलवाल, संघ के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, श्रीहरि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतीश खट्टर, महामंत्री रवि छाबड़ा, बृजेश यादव, डॉ. विनोद पागरानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed