फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goat stolen before sacrifice on Bakrid in Bareilly

साहब बकरा चोरी हो गया: फोटो लेकर थाने पहुंचा मालिक, बकरीद पर कुर्बानी के लिए था खरीदा

Sat, 01 Jul 2023 02:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Jul 2023 02:19 PM IST
सार

बरेली में बकरीद पर कुर्बानी से पहले बकरा चोरी होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
Goat stolen before sacrifice on Bakrid in Bareilly
ईद से पहले बकरा चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की कमिश्नर का कुत्ता चोरी होने के बाद अब बरेली में बकरीद पर कुर्बानी से पहले बकरा चोरी होने का मामला चर्चा में है। शहर में बकरीद पर कुर्बानी से पहले बकरा चोरी हो गया। कटरा चांद खां निवासी आसिम खां ने इस मामले में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


आसिम के मुताबिक, उन्होंने बकरीद के त्योहार पर कुर्बानी के लिए बकरा खरीदा था। काले रंग का करीब एक साल का बकरा उनके घर के बाहर बंधा था। कुर्बानी से पहले वहां से किसी ने बकरे को चोरी कर लिया। काफी तलाश करने के बाद भी बकरा नहीं मिला। 
विज्ञापन


परेशान होकर शनिवार को आसिम ने उसकी रिपोर्ट बारादरी थाने कराई। आसिम ने बकरे का फोटो भी पुलिस को दिया है। जो उनके बच्चों ने उसके साथ खींचा था। पुलिस को बकरे की ऊंचाई-मोटाई आदि के बारे में भी जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक कुमार सिंह ने पुलिस को बकरे का पता लगाने को कहा है। सिपाही इस तरह के बकरे की तलाश कर रहे हैं। शहर में बकरा चोरी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed