फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Northern Railway GM says Vande Bharat Express will be running soon via bareilly

Bareilly News: बरेली होते हुए जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सेमी हाईस्पीड ट्रेनों का भी होगा संचालन

Sun, 08 Oct 2023 11:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 08 Oct 2023 11:59 AM IST
सार

बरेली जंक्शन से होते हुए जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा। शनिवार को बरेली पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) शोभन चौधरी ने यह बात कही। उन्होंने बरेली जंक्शन का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Northern Railway GM says Vande Bharat Express will be running soon via bareilly
वंदे भारत एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) शोभन चौधरी ने शनिवार को बरेली जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने बरेली होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के जल्द संचालन की बात कही। इससे पहले उन्होंने रोजा जंक्शन और शाहजहांपुर स्टेशनों का भी जायजा लिया। वह दोपहर 1:10 बजे स्पेशल ट्रेन से जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो आए।

विज्ञापन


जंक्शन पर स्थानीय अधिकारियों ने जीएम की अगवानी की और स्काउट-गाइड ने स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। यहां से वह पावर केबल और रिले रूम पहुंचे। यहां प्रस्तावित बदलावों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल देखा और फिर सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे। निरीक्षण के बाद वह स्टेशन अधीक्षक कार्यालय स्थित रेस्ट रूम पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक कर वंदे भारत ट्रेन के संचालन की तैयारियों पर बात की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: अफसरों ने जिले में छुट्टा पशुओं की संख्या 387 बताई, पशुधन मंत्री बोले- आपके आंकड़े झूठे
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम राजकुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सुधीर कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता पारितोष गौतम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता सचिन मौजूद रहे। 

बरेली से सेमी हाईस्पीड वंदे मेट्रो ट्रेनों का भी होगा संचालन
जीएम शोभन चौधरी ने दिसंबर अंत तक बरेली होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की बात कही। यह भी बताया कि रेलवे इसी वर्ष सेमी हाईस्पीड वंदे मैट्रो ट्रेनों का संचालन भी शुरू करेगा। बरेली से मुरादाबाद, दिल्ली और लखनऊ के बीच भी वंदे मेट्रो ट्रेनें चलाई जाएंगी।

राष्ट्रध्वज के रंग फीके देखकर नाराजगी जताई
जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगे सौ फुट ऊंचे राष्ट्रध्वज का रंग फीका पड़ने पर जीएम ने नाराजगी जताई और वाणिज्य विभाग को तुरंत ध्वज बदलने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सलाउद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed