फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GM rewards employee who prevented train accident

Bareilly News: ट्रेन दुर्घटना रोकने वाले कर्मचारी को जीएम ने पुरस्कृत किया

Fri, 16 Jan 2026 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
GM rewards employee who prevented train accident
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार रेल कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इनमें इज्जत नगर मंडल के रामवीर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि इज्जत नगर मंडल के बरेली सिटी स्टेशन पर रामवीर गाड़ी प्रबंधक पद पर तैनात हैं। उन्होंने 11 अक्तूबर 2025 को मालगाड़ी पर कार्य के दौरान बमियाना स्टेशन पर खड़ी अपनी गाड़ी से 15061 कासगंज-लालकुआं एक्सप्रेस की तीसरी बोगी के पहिये में चिंगारी निकलती देखकर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

ट्रेन को रामगंगा स्टेशन पर रोक कर चेक करने पर पता लगा कि कोच का ब्रेक बीम टूटा हुआ था। रामवीर की सजगता व सतर्कता के कारण संभावित ट्रेन दुर्घटना टल गई। रामवीर को सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ चुना गया था। डीआरएम वीणा सिन्हा ने उनके कार्य की सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed