{"_id":"5fb81a098ebc3e9be27da7e0","slug":"gm-furious-after-seeing-a-mess-in-construction-inspection-left-unfinished-bareilly-news-bly4274810192","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों में गड़बड़ी देख भड़के जीएम, अधूरा छोड़ा निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों में गड़बड़ी देख भड़के जीएम, अधूरा छोड़ा निरीक्षण
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों को निर्देश देते पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने इज्जतनगर स्टेशन के अफसरों को आड़े हाथों लिया
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी इज्जतनगर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में गड़बड़ियां देखकर भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लेकर कहा कि सब कुछ ठेकेदार पर छोड़ दिया है। मॉडल स्टेशन का निर्माण ऐसा होगा। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म दो और तीन का निरीक्षण ही नहीं किया।
एनई रेलवे के जीएम बुधवार को करीब डेढ़ बजे स्पेशल ट्रेन से इज्जतनगर स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। वाटर बूथ पर अलग-अलग रंग की टाइल्स देखकर उनका मूड बिगड़ गया। मंडलीय इंजीनियर अखिलेश त्रिपाठी को आड़े हाथों लिया। एंट्री गेट पर चार्जिंग के 15 प्वाइंट देखकर भी उनका पारा चढ़ गया। सरकुलेेटिंग एरिया में टाइल्स पर धूल जमी देखकर नाराजगी जताई तो डीआरएम आशुतोष पंत ने लॉकडाउन का हवाला देकर स्थिति संभाली।

इज्जतनगर रेलवे वर्कशॉप का भी किया निरीक्षण
जीएम ने इज्जतनगर रेलवे वर्कशॉप में एयरगेज का उद्घाटन किया। उन्होंने धातु प्रयोगशाला, बेसिक प्रशिक्षण केंद्र, डेमू टेस्ट बेंच, पेंट शॉप आदि का निरीक्षण किया। वर्कशॉप में बन रहे एनएमजी कोच, एयरब्रेक और ब्राडगेज वैगन शॉप परियोजना का भी निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी ने पॉवर प्वाइंट से यंत्रालय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन