{"_id":"3ed34a52fe1e4cfc140544ce8c17d835","slug":"giving-thanks-for-christmas-drew-the-crowd-home-home-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस के लिए थैंक्स गिविंग को उमड़ी भीड़, घर- घर हुई पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस के लिए थैंक्स गिविंग को उमड़ी भीड़, घर- घर हुई पार्टी
बरेली
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। क्रिसमस, यानी आराधना और मस्ती का पर्व। परिवार और दोस्ताें के साथ घूमने का पर्व। एक साथ खाने और एक अच्छा समय बिताने का त्योहार। पिछले एक माह से चल रही तैयारी का असर क्रिसमस पर साफ दिखा। लोग सुबह उठकर नए और खूबसूरत ड्रेस में चर्च पहुंचे। यहां आराधना की और प्रभु यीशु को पिछले क्रिसमस से इस क्रिसमस तक स्वस्थ रखने के लिए थैंक्स कहा। कैथेड्रल और चर्च में थैंक्स गिविंग परपंरा निभाने के लिए भीड़ उमड़ी रही। इसके बाद घरों में पार्टी का सिलसिला शुरू हो गया। एक दूसरे को ‘मैरी क्रिसमस’ कह बधाई दी।
क्रिसमस पर्व का उल्लास गुरुवार की रात से ही शुरू हो गया। लोगाें ने अपने घरों को खूबसूरत झालराें से सजाया। स्टार कंदिल लटकाए और क्रिसमस ट्री को डेकोरेट किया। शुक्रवार सुबह चर्च से लौटने के बाद मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। क्रिश्चियन परिवाराें ने पकवान बनाए और एक से बढ़कर एक वैरायटी के केक परोसा। घरों में बच्चों को सुबह उठते ही गिफ्ट बांटे गए।
- चर्च में दिन भर चला प्रार्थना का दौर
कैंट स्थित सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल, फ्री विल बैपटिस्ट चर्च, मैथोडिस्ट चर्च, सेंट माइकल एंड आल एंजिल्स चर्च, सेंट स्टीफन चर्च, सेंट पाल चर्च, मिशन इंग्लिश चर्च, बिलीवर्स चर्च व अन्य कई चर्च में दिन भर प्रार्थना चली। मोमबत्ती जलाकर मनोकामना की गई। श्रद्धालुआें ने गवाही दी कि उन्हें प्रभु यीशु ने एक साल तक कि स तरह स्वस्थ रखा, उनकी मुसीबत में सहायता की। शांति के उपदेश दिए गए और सत्य की राह पर चलने की बात चर्च में पादरी ने कही।
विज्ञापन
- पार्क और फिल्मा में दिखा छुट्टी का असर
शुक्रवार को छुट्टी का साफ असर पार्क और फिल्माें में दिखा। धूप खिलने से दिन भर लोग कंपनी गार्डेन में मस्ती करने पहुंचे। पार्क के बाहर गाड़ियों की लाइन लगी रही। वहीं सिनेमाहॉलों में भी बाजीराव मस्तानी व दिलवाले के दीवाने पहुंचे। एडवांस बुकिंग कर लोगाें को मूवी देखनी पड़ी।
- गरीबाें की सेवा भी की
अनाथालय, रोडवेज और अस्पताल में जाकर कई लोगाें ने गरीबों की सेवा की। ज्योति सक्सेना, प्रयांशु मिश्रा, तनु मिश्रा, मेघा सक्सेना, दीक्षा सक्सेना व अन्य की ओर से कपड़े व खाने पीने के सामान को वितरित किया गया।
- सिस्टर्स छुट्टी पर छात्राआें ने संभाली जिम्मेदारी
जिला अस्पताल और शहर के मिशन अस्पताल में अधिकतर सिस्टर्स क्रिश्चियन हैं। ऐसे में अस्पताल की स्थिति बिगड़ने न पाए इसलिए संविदा और अन्य नर्स के अलावा नर्सिंग स्कूल की छात्राआें ने जिम्मेदारी संभाली। जिला अस्पताल में जहां रोजाना दो सिस्टर दिन में और दो रात में रहती हैं। वहीं क्रिसमस पर एक सिस्टर दिन व एक रात में रही। जिला अस्पताल में 62 सिस्टर में 43 नर्स, 14 सिस्टर और पांच मैटर्न हैं। इनमें केवल छह सिस्टर क्रिश्चियन नहीं है। इसके अलावा 23 इंटर्न, आठ संविदा नर्स व नर्सिंग छात्राआें को सेवा में लगाया गया। सीएमएस डॉ. डीपी शर्मा ने बताया कि एक दिन के त्योहार में छुट्टी दी गई है, हालांकि कोई समस्या नहीं हुई।