{"_id":"62f955bfc18ab16219010e3f","slug":"give-the-knowledge-of-vedas-to-the-youth-to-make-them-cultured-bareilly-news-bly4944156105","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संस्कारवान बनाने के लिए युवाओं को दें वेदों का ज्ञान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संस्कारवान बनाने के लिए युवाओं को दें वेदों का ज्ञान’
विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर बिहारीपुर में पुस्तक ‘सनातन वैदिक विचार’ का विमोचन करते राज्य मंत्री डॉ. अरुण कु?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाज मंदिर बिहारीपुर में हुआ पुस्तक ‘सनातन वैदिक विचार’ का विमोचन
बरेली। वेद, उपनिषद, गीता, रामायण, विदुर नीति के सार पर आधारित पुस्तक ‘सनातन वैदिक विचार’ का विमोचन रविवार को आर्य समाज मंदिर बिहारीपुर में हुआ।
पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. अरुण कुमार ने किया। इस दौरान डॉ. अरुण ने कहा कि हम सभी को ज्यादा से ज्यादा वेदों का ज्ञान अपनी युवा पीढ़ी को देना चाहिए ताकि वह संस्कारवान, मूल्यवान वन सकें। इस दिशा में आर्य समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों को उन्होंनेे सराहा। माता-पिता को समर्पित इस पुस्तक के लेखक विष्णु इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त रसायन प्रवक्ता सुशील कुमार अग्रवाल हैं।
लेखक सुशील कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह पुस्तक हर धर्म के लोगों को जोड़ने का कार्य करेगी। इस पुस्तक में मानव निर्माण कैसे हो, कैसे मानवीय मूल्यों की रक्षा की जाए, के बारे में ही विस्तृत व सरल रूप में जानकारी दी गई है। पुस्तक के संकलन में सहयोग के लिए उन्होंने परिवार के सदस्यों, मित्रों, एवं आर्य समाज बिहारीपुर का विशेष आभार जताया है।
इस अवसर पर शशि भूषण अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सीए श्रीकुमार अग्रवाल, वेद प्रकाश शर्मा, विनय सक्सेना, डॉ. विशाल अग्रवाल, अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।