{"_id":"67197bf83bd7e29ad30b3dc4","slug":"girls-should-use-social-media-with-caution-baheri-news-c-185-1-sbly1009-100352-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें छात्राएं
Thu, 24 Oct 2024 04:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। गन्ना उत्पादक डिग्री कालेज में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत व्याख्यानमाला व विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां शिक्षकों ने छात्राओं को जागरूक करने के साथ ही आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें।
अनजान लिंक पर क्लिक न करें। न ही अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव करें। अगर कोई बैंक खाते से संबंध जानकारी मांगता है तो कतई न दें। प्राचार्य डाॅ. हरिकेश यादव ने छात्राओं को किसी भी तरह का अन्याय सहन करने की बजाय मुखरता के साथ अपनी आवाज बुलंद करने तथा समस्याओं को शिक्षकों के साथ साझा करने की सीख दी।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. हरि नंदन कुशवाहा ने कहा शिक्षा के जरिये ही महिलाएं अपनी स्थिति में सुधार ला सकती हैं। पुलिसकर्मियों ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस मौके पर डाॅ. सुनील कुमार, डाॅ. अनुपम मिश्रा, भावेश मिश्रा, डाॅ. संजीव पांडेय, डाॅ. रूचि सक्सेना व डाॅ. योगेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
भुता। थाना पुलिस की ओर से नारी शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के पांचवें चरण के तहत बुधवार को छात्राओं को जागरूक किया गया। एसआई पूजा तोमर व कांस्टेबल प्रीति ने गजनेरा रोड स्थित जीटीआर विद्यालय की छात्राओं को 1076, 1090, 181, 112, 1098 चाइल्ड लाइन आदि नंबरों के बारे में बताया। मुसीबत में कॉल करने की अपील की। कहा कि पुलिस की ओर से तत्काल मदद की जाएगी। सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करने के लिए कहा। संवाद