{"_id":"64aa60d92faa4a0ab10f0144","slug":"girlfriend-was-with-another-young-man-suddenly-lover-came-after-disputes-girl-pushed-lover-in-ganges-2023-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दूसरे युवक के साथ थी प्रेमिका, अचानक आ गया प्रेमी; विवाद के बाद युवती ने प्रेमी को गंगा में दिया धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दूसरे युवक के साथ थी प्रेमिका, अचानक आ गया प्रेमी; विवाद के बाद युवती ने प्रेमी को गंगा में दिया धक्का
Sun, 09 Jul 2023 12:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:56 PM IST
सार
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के मिर्जापुर इलाके में प्रेमिका दूसरे युवक के साथ में इसी दौरान वहां उसका प्रेमी आ गया। तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान प्रेमी पुल की रेलिंग पर खड़ा हो गया। प्रेमिका ने उसे धक्का दे दिया, जिससे प्रेमी नदी में जा गिरा।
विज्ञापन
इसी नदी में गिरा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर के कोलाघाट पुल पर दूसरे युवक के साथ प्रेमिका को देखकर प्रेमी ने रामगंगा में छलांग लगा दी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रेमिका ने रेलिंग पर चढ़े युवक को धक्का दिया है। नदी में गिरे युवक को गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फेसबुक पर हुई दोस्ती में शादीशुदा युवक प्रेमिका से मिलने की जिद में तीन दिन पहले घर से गायब हो गया। परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि एक युवक के कोलाघाट के पुल से गिरने की सूचना मिली है। पुलिस परिजनों को साथ लेकर कोलाघाट पहुंची। तब तक मिर्ज़ापुर थाना प्रभारी रामगंगा में गिरे युवक को लेकर जा चुके थे।
मिर्जापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने बताया कि 20 वर्षीय युवती मिर्ज़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने गांव के ही बड़ी बहन के मंगेतर के साथ जलालाबाद जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे कोलाघाट पुल पर प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर तीनों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
युवक ने पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी तरह युवक नदी में गिर गया। बताते हैं कि युवती ने भी नदी में कूदने का प्रयास किया, लेकिन साथ में मौजूद दूसरे युवक ने उसे बचा लिया। युवक को नदी में गिरता देखकर आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला।

सूचना पर मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से परिजन उसे फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल ले गए। युवती और दूसरा युवक देर शाम तक थाने में ही थे। युवती ने युवक को धक्का देने से इन्कार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।