{"_id":"6420a557ce648a06bd0ea3a4","slug":"girlfriend-hanged-herself-after-a-fight-lover-consumed-poison-bareilly-news-c-4-bly1015-108687-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झगड़े के बाद प्रेमिका फंदे पर लटकी, प्रेमी ने जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झगड़े के बाद प्रेमिका फंदे पर लटकी, प्रेमी ने जहर खाया
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया निवासी युवती ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त वह प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। वहीं, पुलिस के मुताबिक युवक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया है।
रविवार शाम कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह को सूचना मिली कि नकटिया में रोशनी नाम की युवती ने आत्महत्या कर ली है। इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। वहां राजू वाल्मीकि ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार पालते हैं। वह काम से लौटकर आराम कर रहे थे। उनकी छोटी बेटी सलोनी और बहन की बेटी नैंसी टीवी देख रही थीं। इसी दौरान बड़ी बेटी रोशनी ने कमरे में बंद होकर फंदा लगा लिया। नैंसी ने बताया कि आहट होने पर उसने कमरे में जाकर देखा। रोशनी के गले में फंसा दुपट्टा काटकर बचाने की कोशिश की। राजू व परिजन रोशनी को लेकर निजी अस्पताल भी गए पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता ने दी तहरीर, उकसाने का आरोप लगाया
राजू ने अपनी बिरादरी के ही विवेक नाम के युवक को नामजद करते हुए दो अन्य लोगों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी। बताया कि रोशनी और विवेक एक-दूसरे को पसंद करते थे। इस बारे में रोशनी ने उन्हें बताया तो वह शादी की बात करने विवेक के घर भी गए। वहां विवेक की मां ने कह दिया कि दो साल बाद मंगनी करेंगे। राजू के मुताबिक विवेक उनकी बेटी के कुछ फोटो और वीडियो को आपत्तिजनक बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। सुबह रोशनी अपनी मां से कुछ रुपये लेकर उसके पास गई भी थी। वहां से लौटकर ही उसने ये कदम उठा लिया। इसके लिए विवेक और उसके दो साथी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बोले- युवक की हालत भी गंभीर
इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि दोनों परिवार एक ही बिरादरी के और आपस में परिचित हैं। उन्होंने जानकारी की तो पता लगा कि दोनों की शादी की बात भी चल रही थी। दोनों में किसी बात पर बहस को लेकर यह घटना हुई। नैंसी ने भी बताया कि घटना के वक्त रोशनी मोबाइल पर विवेक से बात कर रही थी। जरूरत पर पुलिस मोबाइल की जांच भी करेगी। उन्होंने बताया कि विवेक के घरवालों की कॉल आई है कि उसने भी जहर खा लिया है, वह निजी अस्पताल में भर्ती है।