फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend called her lover at night and murdered him In Bhojipura Bareilly

'आ जाओ घर में कोई नहीं है...': रात में प्रेमी को बुलाया, फिर प्रेमिका ने गला दबाकर मार डाला; ऐसे खुला मामला

Sun, 02 Feb 2025 09:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भोजीपुरा (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, भोजीपुरा (बरेली) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Feb 2025 09:16 PM IST
सार

मृतक की पत्नी शहनाज की ओर से कल शनिवार को गांव की ही रहने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उक्त दंपती को रविवार दो बजे पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
Girlfriend called her lover at night and murdered him In Bhojipura Bareilly
महिला ने प्रेमी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए विवाहेत्तर प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस के समक्ष प्रेमिका ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव घुर समसपुर निवासी कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद का शव 30 जनवरी को सुबह छह बजे अपने ही मकान के मुख्य दरवाजे की सीढ़ियों पर मिला था। पुलिस इसे हादसा मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु गला दबाने से सांस अवरुद्ध होने की वजह सामने आई।

विज्ञापन

शरीर में चोटों के छह निशान भी पाए गए थे। मृतक की पत्नी शहनाज की ओर से कल शनिवार को गांव की रहने वाली महिला और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उक्त दंपती को रविवार दो बजे पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला ने हत्या की घटना के जुर्म को कबूल कर लिया। एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि इकबाल अहमद महिला से साड़ी, सूटों की कढ़ाई करवाता था। इसी दौरान महिला से इकबाल के प्रेम संबंध हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 जनवरी को इकबाल अहमद ससुराल में ससुर की बरसी के कार्यक्रम में पत्नी शहनाज को लेकर गए थे। इकबाल अहमद पत्नी को मायके में छोड़कर घर वापस आ गए थे। महिला ने इकबाल को कॉल करके उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद इकबाल ने महिला को दो नशे की गोलियां दीं और कहा अपने पति को दे देना।

विज्ञापन

महिला ने 29 जनवरी की शाम आठ बजे चाय बनाई, जिसमें नशे की गोलियां डाल दीं थीं। अपनी व बच्चों की चाय में गोलियां नहीं डाली थीं। पति मोबाइल फोन देखते-देखते सो गए। तभी उसने इकबाल को रात्रि में 11.40 बजे मोबाइल काल की तभी इकबाल अहमद ने कहा घर आ जाओ घर पर कोई नहीं है।

जब वह इकबाल के घर गई तो इकबाल खिड़की के घर से निकल आया और बाहर चबूतरे पर खड़ा मिला। उसने संबंध बनाने की बात कही तभी उसने बातें करते-करते इकबाल के दोनों हाथों पैरों को दबाया एक हाथ मुंह और एक हाथ से गला घोंटा कर मार डाला और शव दरवाजे की सीढ़ियों पर फेंक चली गई। उसने इस घटना को अपने पति से भी नहीं बताया था।

महिला ने पुलिस को बताया कि कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर उसकी मर्जी के बगैर संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। उसे डर था कि पति को यह सब पता चल गया तो घर में रहने नहीं देंगे। इसी डर की वजह से हत्या कर दी। वह इकबाल अहमद से तंग आ गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed