फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girlfriend boyfriend committed suicide by consuming poison in Bareilly

प्रेम कहानी का दुखद अंत: प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, निकाह के लिए तैयार नहीं थे घरवाले

Mon, 10 Jun 2024 01:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 01:04 PM IST
सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने रविवार को एक साथ जहर खा लिया। शहर के निजी अस्पताल में प्रेमिका की मौत हो गई। कुछ घंटे बाद प्रेमी ने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
girlfriend boyfriend committed suicide by consuming poison in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव बुखारा में निकाह न होने से आहत प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। रविवार रात प्रेमिका ने दम तोड़ दिया तो सोमवार सुबह प्रेमी की भी मौत हो गई। कैंट थाना पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के गांव बुखारा निवासी अलाउद्दीन अंसारी की बेटी जैनब (20) का प्रेम प्रसंग तीन साल से पड़ोस में रहने वाले रेहान सैफी (22) से चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से निकाह करना चाहते थे, लेकिन एक ही समुदाय की अलग बिरादरी होने की वजह से परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे।

विज्ञापन

प्रेमी का तय हो गया था रिश्ता 
युवक के परिजनों ने छह महीने पहले बदायूं जिले के वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती से उसकी शादी तय कर दी थी। दो जुलाई को युवक की बरात वजीरगंज जानी थी। इससे दोनों ही परेशान थे। रविवार सुबह युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां दोनों ने एक साथ सल्फास की गोलियां निगल लीं। 

इसके बाद युवती अपने घर चली आई। युवती की हालत बिगड़ी तो घरवाले उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां युवती की मौत हो गई। इधर युवक की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमी ने सुबह चार बजे करीब दम तोड़ दिया। उसके शव को भी पुलिस ने पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed