फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl who got married for love expressed the threat of her life to her family members in Bareilly

धर्म बदलकर किया प्रेम विवाह: अब घरवाले दे रहे जान से मारने की धमकी, युवती ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Sat, 25 Feb 2023 02:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Feb 2023 02:59 PM IST
सार

भुता थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने धर्म परिवर्तन करा लिया। इसके बाद अपने प्रेमी से शादी कर ली। युवती का आरोप है कि उसके घरवाले उसे जान से मारना चाहते हैं। 

विज्ञापन
girl who got married for love expressed the threat of her life to her family members in Bareilly
महविश उर्फ महिला और उसका पति सरन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में युवती महविश ने धर्म बदलकर प्रेमी सरन मौर्य से शादी कर ली है। धर्म परिवर्तन के बाद महविश ने अपना महिमा मौर्य कर लिया है। महंत केके शंखधार ने हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमी युगल की शादी कराई। शनिवार दोपहर को महंत केके शंखधार के साथ महिमा और सरन एसएसपी ऑफिस पहुंचे। 

विज्ञापन


प्रेमी युगल ने सीओ को एक पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिमा उर्फ महविश ने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह करने की वजह से उसके घरवाले उसे जान से मारना चाहते हैं। यह लोग उसके पति और ससुराल के लोगों पर फर्जी मुकदमा करा चुके हैं। दोबारा भी करा सकते हैं। 

विज्ञापन

दोनों ने 17 फरवरी को छोड़ा था घर 

भुता क्षेत्र के गांव सिगाही मुरावान निवासी सरन मौर्य का गांव की ही महविश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अलग महजब होने के कारण परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे। इसके चलते 17 फरवरी को दोनों घर छोड़कर चले गए। दोनों कुछ दिनों तक चंडीगढ़ में रहे। इसके बाद बरेली वापस आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

girl who got married for love expressed the threat of her life to her family members in Bareilly
महविश उर्फ महिमा और सरन - फोटो : अमर उजाला

अगस्त्य मुनि आश्रम में लिए सात फेरे 

सरन और महविश बरेली में पंडित केके शंखधार के पास अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंच गए। शंखधार ने दोनों के कागजात देखे। बालिग होने पर डीएम के यहां सूचना भिजवाकर शादी करा दी। दोनों की शादी कराने से पहले पंडित केके शंखधार ने महविश के धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई। 

महविश उर्फ महिमा मौर्य ने कहा कि हिंदू धर्म में उसकी आस्था पहले भी थी। अब और बढ़ गई है। उसने बताया कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमी से शादी की है। वह जिंदगीभर उसी के साथ रहेगी। आरोप है कि उसके घरवाले उसे जान से मारना चाहते हैं। धमकी दे रहे हैं। इसलिए वह एसएसपी ऑफिस सुरक्षा की गुहार लगाने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed