फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl who converted to marry her lover in bareilly said in court my father allegations are false

हुई प्यार की जीत: सबा बी से सोनी बनी लड़की ने कोर्ट में प्रेमी का दिया साथ, बोली- झूठे हैं मेरे अब्बू के आरोप

Sat, 04 Feb 2023 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 Feb 2023 10:42 PM IST
सार

सबा ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू रिति-रिवाज के अनुसार अगस्त मुनि आश्रम में शादी भी कर ली है। इस बात में क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। 

विज्ञापन
girl who converted to marry her lover in bareilly said in court my father allegations are false
सबा बी ने प्रेमी से की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक फरवरी को प्रेमी के साथ घर से गई युवती को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया है। वहीं कोर्ट में युवती के बयान भी करा दिए गए हैं। युवती ने स्वेच्छा से धर्म-परिवर्तन करने और हिंदू रिति-रिवाज से शादी करने की बात स्वीकार की है। युवती के बयानों और उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों को देखने के बाद कोर्ट ने प्रेमी-युगल को साथ रहने की अनुमति प्रदान की है।

विज्ञापन

अलीगंज थानाक्षेत्र के गांव गैनी के रहने वाले जहीर अहमद ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला लड़की के अपहरण का था तो पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए तलाश शुरू कर दी थी। जहीर अहमद ने अंकुर और मोहित पटवा नाम के दो युवकों पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पता चला कि लापता हुई सबा ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और हिंदू रिति-रिवाज के अनुसार अगस्त मुनि आश्रम में शादी भी कर ली है। इस बात में क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया। मामले की जांच कर रहे गैनी चौकी प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि शनिवार को गैनी तिराहे से सबा को बरामद कर लिया। 

विज्ञापन

इसके बाद सबा को पुलिस सुरक्षा के साथ बरेली एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में पेश किया गया। वहां धारा 161-64 के तहत उसके बयान लिए गए। बताया कि अपने बयानों में सबा ने अपने पिता जहीर की ओर से उसके प्रेमी पति पर लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया। 

वहीं स्वेच्छा से धर्म-परिवर्तन करके शादी करने की बात स्वीकार की। वहीं जहीर ने बेटी की उम्र 16 बताई थी। जबकि कोर्ट में पेश हुई सबा की कक्षा दस की मार्कशीट और आधार कार्ड के मुताबिक उसकी उम्र 21 वर्ष निकलकर सामने आई है। न्यायालय ने प्रेमी युगल को पति-पत्नी बतौर एक साथ रहने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed