फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl tried to blackmail the entrepreneur by honeytrapping him in Bareilly

Honey Trap: युवती ने उद्यमी को होटल बुलाया, फिर शुरू हुआ शर्मनाक खेल; इस गिरोह में पुलिसवाले भी शामिल

Sun, 25 Feb 2024 02:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Feb 2024 02:59 PM IST
सार

बरेली में हनीट्रैप का एक और मामला सामने आया है। हनीट्रैप गिरोह ने एक उद्यमी को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। इस गिरोह में चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
girl tried to blackmail the entrepreneur by honeytrapping him in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली शहर में हनी ट्रैप के कई गिरोह सक्रिय हैं। कथित पत्रकार और पुलिसकर्मी मिलकर इस तरह के गिरोह को संचालित कर अमीर लोगों को फंसा रहे हैं। सीबीगंज क्षेत्र में इसी तरह का मामला सामने आया है। हनी ट्रैप गिरोह ने एक उद्यमी को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद आरोपियों में चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार को सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा में फैक्टरी संचालित करने वाले रामपुर निवासी उद्यमी को हनी ट्रैप गिरोह की सदस्य सानिया नाम की युवती ने कॉल किया। मीठी-मीठी बातें कर उन्हें जाल में फंसा लिया। युवती ने उन्हें होटल के कमरे में बुलाया। कुछ देर बाद कथित पत्रकार वहां पहुंच गए। आरोपियों ने उद्यमी से रुपये वसूलने के लिए दबाव बनाया और उन्हें किला चौकी ले आए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंLove Story: सोनम सिद्दीकी ने लक्ष्मी बनकर विष्णु से रचाया विवाह, बोली- रामलला के दर्शन करने जाऊंगी अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किला चौकी पर हुआ समझौता 
वहां चौकी प्रभारी सौरभ कुमार और कांस्टेबल कोलेंद्र के साथ मिलकर उद्यमी पर सात लाख रुपये देने का दबाव बनाया। समझौते में ढाई लाख रुपये देना तय हुआ। उद्यमी ने इनसे फैक्टरी चलकर रुपये देने की बात कही। रास्ते में उद्यमी किला आरोपियों को चकमा देकर किला थाने पहुंच गए। वहां से एसएसपी और एसपी सिटी को सूचना दी। 

 

पीड़ित उद्यमी की तहरीर पर किला थाने में कथित पत्रकार नावेद, गुलाम साबिर आजाद, चांद अल्वी, युवती सानिया और चौकी प्रभारी सौरभ कुमार व कांस्टेबल कोलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट सौंप दी है। इनका निलंबन तय माना जा रहा है। बता दें कि शहर में हनी ट्रैप के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। एक मामले में तो डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed