{"_id":"60467c738ebc3ec8967e037d","slug":"girl-students-have-been-exposed-to-saptrang-bareilly-news-bly43982698","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सप्तरंग’ से रूबरू हुईं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सप्तरंग’ से रूबरू हुईं छात्राएं
विज्ञापन
साहू रामस्वरूप में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मुगल, विलेजर, डिजाइनर और पारंपरिक फैशन शो का का आयोजन
विज्ञापन
बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में सोमवार को फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से वस्त्र प्रदर्शनी और फैशन शो का आयोजन हुआ।
‘सप्तरंग’ नाम के इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय रहीं। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राकेश अरोरा ने किया। अतिथियों की मौजूदगी में सरस्वती वंदना से ‘सप्तरंग’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अलका जायसवाल की मौजूदगी में फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए वस्त्र को पहनकर रैंप वॉक किया गया। शुरुआत एनसीसी राउंड से हुई। इसके बाद मुगल राउंड, जरी जरदोजी, विलेजर राउंड, डिजाइनर राउंड, राजस्थानी राउंड का प्रदर्शन हुआ। यहां विशिष्ट अतिथि मनोज मंगल, डॉ. एनएल शर्मा, डॉ. शशि बाला राठी आदि रहीं। ब्यूरो