फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl student molested at school gate, teenager reaches home with knife in protest

Bareilly News: स्कूल गेट पर छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर चाकू लेकर घर पहुंचा किशोर

Wed, 23 Oct 2024 03:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 23 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Girl student molested at school gate, teenager reaches home with knife in protest
भोजीपुरा। दूसरे समुदाय के किशोर ने स्कूल गेट पर कक्षा छह की छात्रा से छेड़खानी की। शिक्षकों ने छात्रा को घर पहुंचाया तो आरोपी चाकू लेकर वहां भी पहुंच गया। मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी गांव के ही विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है। दर्जी की दुकान पर बैठने वाला किशोर बेटी से छेड़खानी करता है। सोमवार को बेटी स्कूल गई थी। अपने चार साथियों के साथ आरोपी किशोर उसका पीछा करते हुए स्कूल गेट तक पहुंच गया। वहां भी उसने छेड़खानी की। छात्रा के विरोध करने पर वह झगड़ने लगा।
विज्ञापन

हंगामा होता देख मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने आरोपी को भगाया। इसके बाद वह छात्रा को घर छोड़ गए। पीछे से आरोपी भी चाकू लेकर छात्रा के घर पहुंच गया। उस समय छात्रा के परिजन मौजूद नहीं थे। आरोपी ने छात्रा से छेड़खानी की। लोगों के जुटने पर वह चाकू लहराता हुआ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की मां ने भोजीपुरा थाने पहुंचकर तहरीर दी। बाद में रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। किसी तरह का दबाव होने से भी मना कर दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed