{"_id":"695f88951c259853e70b8387","slug":"girl-student-kidnapped-in-nawabganj-bareilly-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नवाबगंज में छात्रा का अपहरण, बदमाशों ने तस्वीर भेजकर परिवार से मांगी 15 लाख रुपये की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नवाबगंज में छात्रा का अपहरण, बदमाशों ने तस्वीर भेजकर परिवार से मांगी 15 लाख रुपये की फिरौती
Thu, 08 Jan 2026 04:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Jan 2026 04:09 PM IST
सार
बरेली के नवाबगंज में एक छात्रा का अपहरण हो गया। वह बुधवार को कोचिंग गई थी। इसके बाद कमरे पर लौटकर नहीं आई। अपहरणकर्ता ने रात में छात्रा के पिता के व्हाट्सएप नंबर पर तस्वीर भेजी, जिसमें छात्रा के हाथ-पैर बंधे दिख रहे हैं। 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर बेटी की तस्वीर भेजकर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। शिकायत मिलने पर पुलिस और एसओजी टीम छात्रा की तलाश में लगाई गई है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिर छात्रा मूल रूप से पीलीभीत जनपद की रहने वाली है। कस्बा नवाबगंज में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसके पिता ने बताया कि बुधवार को बेटी कोचिंग गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि छात्रा रोज शाम को कोचिंग से लौटकर घर पर कॉल करती थी। बुधवार को उसकी कॉल नहीं आई और न ही उसका नंबर लगा।
विज्ञापन
बदमाशों ने व्हाट्सएप पर भेजी छात्रा की तस्वीर
छात्रा के पिता ने मकान मालिक से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि छात्रा कमरे पर नहीं है। इसके बाद परिजन नवाबगंज पहुंचे और छात्रा की तलाश शुरू कर दी। छात्रा के पिता ने बताया कि रात में किसी ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर बेटी की तस्वीर भेजी, जिसमें उसके हाथ-पैर बंधे दिख रहे हैं। मैसेज में 15 लाख रुपये फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन
बेटी की तस्वीर देखकर पिता व अन्य परिजनों के होश उड़ गए। उनकी तहरीर पर नवाबगंज थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं पीलीभीत सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने एसएसपी बरेली से बात कर छात्रा की तलाश कराने को कहा। एसएसपी ने पुलिस की टीम छात्रा की तलाश में लगा दी है।