फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl sexual harassment BY Brother-in-law She doing beauty parlor course in Bareilly

जीजा बना जल्लाद: ब्यूटी पार्लर से घर आ रही थी नाबालिग, रास्ते में बहन के पति ने की दरिंदगी, बनाई अश्लील वीडियो

Thu, 22 Jun 2023 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 Jun 2023 08:31 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर इलाके में ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही किशोरी से जीजा ने हैवानियत की। नशीला पदार्थ देकर आरोपी ने दरिंदगी के बाद अश्लील वीडियो भी बनाया। फिर वायरल कर दिया।
 

विज्ञापन
girl sexual harassment BY Brother-in-law She doing beauty parlor course in Bareilly
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही नाबालिग साली को जीजा बहला-फुसला कर ले गया। उसको नशीला पदार्थ खिलाने के बाद दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। 13 जून को ब्यूटी पार्लर से लौटते वक्त फरीदापुर चौधरी निवासी उसका जीजा मिल गया। वह किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उसने किशोरी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। 
विज्ञापन


किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी। बदहवास किशोरी घर लौटी और मां को इस बारे में बताया। इसके बाद किशोरी के परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उसने धमकी दी और बाद में अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed