{"_id":"5a301c384f1c1bc1678c12e5","slug":"girl-s-team-won-in-hand-ball","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर स्टेट हैंडबॉल में बरेली की बेटियों ने पाया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर स्टेट हैंडबॉल में बरेली की बेटियों ने पाया तीसरा स्थान
बरेली।
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप में बरेली मंडल की बालिका टीम को तीसरा स्थान मिला है। मेजबान टीम मुरादाबाद को 26-16 से हराकर बरेली ने यह जीत दर्ज की। मंगलवार को लौटी टीम का डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत कर खिलाड़ियों ने बधाई दी। इस प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान क्रमश: बस्ती और फैजाबाद की टीम को मिला।
खेल विभाग और हैंडबाल संघ की ओर से मुरादाबाद में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान बरेली के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि सेमीफाइनल में फैजाबाद मंडल से बरेली 4 गोल से हार गई। तीसरे स्थान के लिए मुरादाबाद से हुए मुकाबले में बरेली ने 26-16 से जीत दर्ज की। इस टीम में दामिनी सागर, निशा रानी, ममता सिंह, पूजा मौर्य, मनीषा मौर्या, गीता शर्मा, शिवानी यादव, साजिया, ईशा, नीरज, दर्शिका, फरहाना व वरीशा शामिल रहीं। बधाई देने वालों में प्रभारी आरएसओ लक्ष्मी शंकर, डीएसओ शमीम अहमद, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष मो. फरहद, सचिव फसील बेग, कोच हेमंत कुमार, पंकज कुमार, सोनू श्रोतिया, मुजाहिद, हरिशंकर, विनय गोस्वामी, साहिबे आलम शामिल हैं।