फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl raped for eight years, young man left her after marriage

Bareilly News: युवती से आठ साल तक दुष्कर्म, निकाह के बाद युवक ने उसे छोड़ा

Fri, 14 Jun 2024 06:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Girl raped for eight years, young man left her after marriage
शीशगढ़। जिला रामपुर की एक युवती ने शीशगढ़ के एक गांव निवासी युवक पर पिछले आठ वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार शीशगढ़ के एक गांव निवासी युवक से आठ सालों से उसका प्रेम संबंध था। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर
आठ वर्षों तक दुष्कर्म किया। इस बीच परिजनों ने उसका दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। निकाह के 10 दिन पूर्व प्रेमी उसे घर से भगा ले गया और एक मजार पर ले जाकर निकाह कर लिया। उसके बाद युवक प्रेमिका को अपने दोस्त के घर छोड़कर फरार हो गया। युवती जब उसके घर पहुंची तो पता चला कि उसने दूसरा निकाह कर लिया है। उसके परिजनों ने उसे धक्के मारकर भगा दिया। अब वह दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। मायके एवं ससुराल वाले भी नहीं अपना रहे। खाने-पीने व रहने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। पीड़िता ने कप्तान से शिकायत कर रहने-खाने की व्यवस्था करने की मांग की। कप्तान के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed