Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl of 24 .. 18's boyfriend, both drunk drunk

24 की लड़की.. 18 का ब्वायफ्रेंड, दोनों नशे में टल्ली

Thu, 19 Mar 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Girl of 24 .. 18's boyfriend, both drunk drunk
आरोपियों को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

देवभूमि और वेदांता में पकड़े गए जोड़ों में कई निकले शिक्षक, छात्र और वकील
विज्ञापन

जिनकी कुछ महीने बाद होनी थी शादी, वे भी मिले कमरे में बंद

बरेली। होटल देवभूमि और वेदांता में पड़े छापों में सेक्स रैकेट की चलाए जाने की पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन यहां पकड़े गए युवक-युवतियों की पहचान उजागर हुई तो पुलिस भी हैरान रह गई। ज्यादातर जोड़े ठीकठाक परिवारों के होने के साथ कामकाजी भी थे और उनमें शिक्षकों से लेकर छात्र और वकील तक शामिल थे। एक जोड़े की शादी नवंबर में होनी थी, वह छुपतेछुपाते होटल में मिलने चला आया था।
पकड़े गए लोगों में बरेली के साथ आसपास के शहरों के भी थे। देवभूमि होटल ओयो रूम्स शृंखला एप से संबद्ध है जिस पर इंटरनेट के जरिये कुछ घंटे के लिए भी होटलों में कमरे बुक कराने की सुविधा है। चार सौ से पांच सौ रुपये में यह सुविधा मिल जाती है। देवभूमि में मिली पूरनपुर की एक युवती ने बताया कि वह दिल्ली की एक नामी कोचिंग की लेक्चरर है जहां विदेश जाने से पहले लोगों को प्रशिक्षण दिया जाता है। 24 साल की यह युवती 18 साल के बरेली में रहने वाले जिस युवक से थी, वह बरेली के ही मैनेजमेंट कॉलेज में बीसीए का स्टूडेंट है। दोनों ने बताया कि उनके बीच काफी समय से दोस्ती है। एक कमरे में लड़की के ब्वायफ्रेंड के साथ उसका एक और मित्र भी था। कुछ छात्र-छात्राओं ने बताया कि उनकी लिपिक वर्ग की परीक्षा थी, टाइम पास करने के लिए वे लोग यहां आए थे। इनमें एक युवती मैनेजमेंट कॉलेज में टीचर भी है। रामपुर के शाहबाद की युवती और शहर के ब्राह्मपुर के युवक की मंगनी हाल ही में हुई है और शादी नवंबर में है। युवती पेपर के बहाने आई थी। परिवार के लोग इन्हें लेने थाने पहुंचे तो दोनों काफी शर्मिंदा हुए।
विज्ञापन

पुलिस रेड से घबराए जोड़े, नशे में युवती ने दी गालियां

पुलिस ने होटलों पर छापा मारा तो उसमें मौजूद जोड़े घबरा गए। इन्होंने बार-बार गिड़गिड़ाकर अधिकारियों से छोड़ देने की फरियाद की। शुरू में पुलिस को इतने जोड़े मिलने की उम्मीद नहीं थी। इसलिए एएसपी के कहने पर इंस्पेक्टर ने और महिला पुलिस बुलवाई। पुलिस जब इन्हें लेकर जाने लगी तो एक लड़की नशे में लड़खड़ा रही थी। उसने फोटो खींचने पर एक कैमरामैन को गाली भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे होटलों में भी तलाशी

यहां कार्रवाई के बाद एएसपी ने आसपास बने दो और होटलों में तलाशी ली। सूत्रों के मुताबिक इन होटलों में भी जोड़े थे पर देवभूमि में काफी भीड़ हो जाने के बाद इन होटल मालिकों ने उन्हें पिछले रास्तों से निकालकर कमरों की सफाई करा दी।

जिस्मफरोशी के लिए बदनाम इलाका, मोना किन्नर का चलता है राज
सेटेलाइट और आसपास का इलाका जिस्मफरोशी के लिए पहले से बदनाम रहा है। ईसाई पलिया से बरेली कॉलेज रोड पर कई होटल हैं। बरेली कोई पर्यटक स्थल न होने पर यहां आमतौर पर कमरों की बुकिंग कभीकभार ही होती है। ऐसे में कई होटल जिस्मफरोशी का धंधा कराने को बदनाम रहे हैं। पहले इन होटलों के बाहर बाकायदा बोर्ड लगा होता था कि यहां कमरा एक घंटे को 50 या 75 रुपये में उपलब्ध है। अब यह काम एप के जरिये भी हो जाता है। इसी इलाके में मोना किन्नर का राज चलता है। पहले मोना किन्नरों के साथ धंधा चलाता था पर बाद में उसके धंधे में लड़कियां उतर गईं। अब मोना गैंग दिल्ली समेत दूसरे प्रांतों से कॉलगर्ल मंगाकर शहर के रईसजादों को सौंपता है। इसके बदले वह बैठे बिठाए मोटा कमीशन वसूलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed