{"_id":"662b99e3a170b7166a020fae","slug":"girl-misdeeds-by-neighbor-in-bareilly-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: रात में शादी समारोह से लौट रही युवती को उठा ले गया पड़ोसी, खाली मकान में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: रात में शादी समारोह से लौट रही युवती को उठा ले गया पड़ोसी, खाली मकान में किया दुष्कर्म
Fri, 26 Apr 2024 05:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:41 PM IST
सार
बरेली के सिरौली क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौटते वक्त युवती से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सिरौली क्षेत्र में एक युवती के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि 24 अप्रैल की रात उनकी 18 वर्षीय बेटी पड़ोस में भतीजे के घर शादी समारोह में गई थी। रात 11 बजे वह घर लौट रही थी। तभी रास्ते में बैठे पड़ोस के युवक ने बेटी को पकड़ लिया। चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे उठाकर खाली घर में ले गया।
विज्ञापन
युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे कहीं बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ा। इससे डरी सहमी बेटी चुपचाप घर आई। उसे गुमशुम देखकर मां ने कारण पूछा तब उसने रोते हुए सारी बात बताई। इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन