फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl lured a nursing student into a love affair and allegedly forced him to marry her and extort money

Bareilly News: नर्सिंग की छात्रा ने छात्र को प्रेमजाल में फंसाया, शादी के बाद लिखाया मुकदमा, मांगी मोटी रकम

Sat, 15 Nov 2025 02:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 02:53 PM IST
सार

बरेली में नर्सिंग की छात्रा ने प्रेम प्रसंग के बाद सहपाठी से शादी की। फिर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप है कि छात्रा और उसके परिजनों ने मुकदमा वापस लेने के लिए छात्र से सात लाख रुपये मांगे। अब आरोपी की मां ने छात्रा और उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
girl lured a nursing student into a love affair and allegedly forced him to marry her and extort money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock adobe

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर निवासी बीएससी नर्सिंग के छात्र कुशल यादव पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली छात्रा और उसके परिजन फंस गए हैं। सौदेबाजी करने का आरोप लगाते हुए आरोपी की मां ने बिथरी चैनपुर थाने में छात्रा, उसके माता-पिता व भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


सुशीला देवी ने बिथरी थाना प्रभारी को बताया कि उनका बेटा कुशल यादव बीएससी नर्सिंग का छात्र है। वह बिथरी चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इंटर्नशिप करने गया था। वहां दूसरे कॉलेज की छात्राएं भी इंटर्नशिप करने आई थीं। 
विज्ञापन


इस दौरान दूसरे समुदाय की एक छात्रा ने उनके बेटे कुशल का नंबर ले लिया और उससे बातें करने लगी। छात्रा ने कुशल को बदायूं ले जाकर अपने पिता से मिलवाया। छात्रा के पिता ने कुशल से दो लाख रुपये उधार मांगे। उसी दौरान छात्रा ने कुशल को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने उसका कुशल से विवाह करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा वापस लेने के लिए मांगे सात लाख रुपये 
विवाह के बाद छात्रा के परिजन कुशल से पांच लाख रुपये और मांगने लगे। मना करने पर उन लोगों ने बिथरी चैनपुर थाने में कुशल के खिलाफ छात्रा के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद समझौते के लिए कई जगह बुलाया और मुकदमा वापसी के नाम पर सात लाख रुपये मांगे। 

सुशीला देवी ने बताया कि समझौते के दौरान ही उन्होंने ऑडियो और वीडियो साक्ष्य एकत्र कर लिया। उन्होंने साक्ष्य के साथ अधिकारियों से शिकायत की।  सीओ हाईवे के आदेश पर बदायूं की शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा, उसके पिता, मां व भाई के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 


विवेचना में भी बेदम साबित हुए आरोप
बिथरी इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि सुशीला देवी का मुकदमा तथ्य और साक्ष्य के आधार पर लिखा गया है। पुराने मुकदमे की विवेचना में पता चला है कि छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप सही नहीं है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और उन्होंने विधिवत विवाह किया है। नए मुकदमे की विवेचना में सच्चाई सामने लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed