फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl gang rape case: Medical rape confirmed, another accused arrested

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामलाः मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि, एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Jun 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Girl gang rape case: Medical rape confirmed, another accused arrested
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया

एलएलबी कर चुका है मुख्य आरोपी नरेश, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
विज्ञापन

दबाव बनाने के लिए आरोपियों के परिवार वालों को उठाया, अब तक चार गिरफ्तार

बरेली। इज्जतनगर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को पुलिस ने भगवानपुर धीमरी के ही एक और आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले के मुख्य आरोपी नरेश की तलाश की जा रही है जो एलएलबी पास बताया जा रहा है। वहीं, छात्रा के मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
बारादरी क्षेत्र निवासी 12वीं की छात्रा से 31 मई को इज्जतनगर के गांव भगवानपुर धीमरी के पास सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में छात्रा ने पांच जून को भगवानपुर धीमरी के धर्मेंद्र, अनुज, विशाल, अमित, नरेश और नीरज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और एससी-एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रविवार को विशाल पटेल और अनुज पटेल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रात में विकास नाम के एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया, इसका छात्रा ने नीरज नाम बताया। इसके बाद सोमवार रात एक अन्य आरोपी अमित को भी पुलिस ने पकड़ लिया। उससे और विकास से पूछताछ कर पुलिस मुख्य आरोपी नरेश की तलाश कर रही है। छात्रा ने भी उसे ही मुख्य आरोपी बताया था। कहा था कि सबसे पहले उसने ही अभद्रता शुरू की, इसके बाद अन्य लड़के हमलावर हुए थे। इंस्पेक्टर सतीश यादव का कहना है कि नरेश को एलएलबी पास बताया जा रहा है। यह भी जानकारी में आया है कि वह कचहरी पर किसी वकील के पास बैठता था लेकिन अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

आरोपियों के कई परिजन हिरासत में
आरोपी धर्मेंद्र और नरेश अभी फरार हैं। पुलिस ने इनके परिवार वालों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया है। साथ ही उनकी तलाश में रिश्तेदारियों में भी दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। इनके घरों के बाहर भी पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच को भेजे गए छात्रा के कपड़े

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि छात्रा के मेडिकल में कोई गहरी चोट नहीं मिली है। हाथ और पीठ पर सामान्य छिलने जैसे निशान हैं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। साथ ही उसके कपड़े जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। बाद में कोर्ट के निर्देशानुसार आरोपियों के डीएनए की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed