{"_id":"6a0854dca4a88fab840a13bd","slug":"girl-found-dead-near-bypass-murder-suspected-in-bareilly-2026-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईवे के समीप खेत में मिला डीएलएड छात्रा का शव, एआई तकनीक से हुई पहचान, गला दबाकर की गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईवे के समीप खेत में मिला डीएलएड छात्रा का शव, एआई तकनीक से हुई पहचान, गला दबाकर की गई हत्या
Sat, 16 May 2026 04:58 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 16 May 2026 04:58 PM IST
सार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में शनिवार दोपहर खना गोटिया गांव वाले रोड पर एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। मृतका की पहचान डीएलएड छात्रा नीतू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी और एसपी सिटी ने घटनास्थल का मुआयना किया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवती का शव खेत में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। देर शाम मृतका की शिनाख्त शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी नीतू के रूप में हुई। वह डीएलएड की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। उसकी हत्या किसने और क्यों की, इसका पता लगाने के लिए पुलिस टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
छात्रा का शव लखनऊ हाईवे से करीब चार सौ मीटर अंदर एक खेत में मिला। उसने कॉलेज ड्रेस पहन रखी थी। उसके गले पर दबाने जैसे निशान थे। हाथ-पैर पर भी चोट के निशान मिले हैं, जो संघर्ष का संकेत देते हैं। ग्रामीणों की सूचना पर सीबीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
एआई तकनीक से हुई पहचान
थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य और पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) मानुष पारीक ने घटनास्थल का मुआयना किया। एआई तकनीक से छात्रा का फोटो साफ कई थानों में भेजा गया। जानकारी मिलने पर रात में पहुंचे परिवार वालों ने उसकी पहचान की। उन्होंने कुछ नाम बताए हैं, जिनकी तलाश के लिए एसएसपी ने चार टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
मुट्ठी में थी मिट्ठी, बचने के लिए किया संघर्ष
मृतका के गले पर कसाव, कोहनी व घुटनों पर चोट व घिसटने के निशान मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि हत्या से पहले उसने बचने के लिए काफी संघर्ष किया होगा। इसी खेत की मिट्टी नीतू की मुट्ठी में थी। वहां की घास भी टूटी पड़ी थी।
एसएसपी ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने की संस्तुति की गई है। इस दौरान महिला डॉक्टर भी मौजूद रहेंगी। पोस्टमाॅर्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
मृतका के गले पर कसाव, कोहनी व घुटनों पर चोट व घिसटने के निशान मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि हत्या से पहले उसने बचने के लिए काफी संघर्ष किया होगा। इसी खेत की मिट्टी नीतू की मुट्ठी में थी। वहां की घास भी टूटी पड़ी थी।
एसएसपी ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने की संस्तुति की गई है। इस दौरान महिला डॉक्टर भी मौजूद रहेंगी। पोस्टमाॅर्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।