फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl family tied man to pole and beat him brutally in Budaun

UP News: युवक को अगवा कर इतनी बेरहमी से पीटा... पूरे शरीर पर बर्बरता के निशान; कई दांत भी टूटे

Wed, 25 Sep 2024 04:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 04:46 PM IST
सार

बदायूं के दातागंज में एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने पहले उसे अगवा किया, फिर घर में बंधक बनाकर पीटा। सुबह होने पर बिजली के खंभे से बांधकर यातनाएं दीं। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने नौ नामजद समेत 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
girl family tied man to pole and beat him brutally in Budaun
पिटाई से गंभीर घायल हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज कस्बे में एक युवक का मंगलवार रात अपहरण कर लिया गया, फिर उसको बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों के सामने भी आरोपियों ने युवक के साथ तालिबानी सलूक किया। उसको घसीटकर पुलिस हवाले किया गया। 

विज्ञापन


पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी ने संज्ञान लिया। इस मामले में नौ नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


पीड़ित के आरोपी ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
दातागंज कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले इरशाद हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई अरशद मंगलवार को रात करीब 11 बजे दुर्गा देवी मंदिर के पास गया था। इसी दौरान 15 से 20 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। युवक को घर ले जाकर बंधक बनाया और बेरहमी से पीटा गया। बाद में खंभे से बांधकर जान से मारने की नियत से बेल्टों से पीटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई ने किया था प्रेम विवाह 
पुलिस के मुताबिक अरशद का छोटा भाई मोहल्ले की ही एक युवती को अपने साथ ले गया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली। इस बात से युवती के परिजन रंजिश मान रहे थे। आरोप लगाया है कि मंगलवार रात युवती के घरवालों को अरशद मिल गया तो सभी उस पर हमलावर हो गए। 

UP: दिल्ली में एजेंट से सीखा तरीका, फिर बरेली आकर बेचने लगा मजदूरों का खून, ऐसे पकड़ा गया आरोपी

उसे पहले बेल्ट और लात-घूसों से पीटा गया। रातभर पिटाई के बाद सुबह होने पर उसे बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। पिटाई से अरशद गंभीर घायल हो गया। वह चलना तो दूर खड़े होने की स्थिति में भी नहीं रहा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आरोपियों ने पुलिस के सामने युवक को घसीटा 
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कुछ लोग उसको घसीटते हुए लाए। पुलिस ने घायल युवक को गाड़ी में डालकर सीएचसी पर भर्ती करा दिया। लेकिन आरोपियों को पकड़ना उचित नहीं समझा। बाद में वीडियो वायरल होने पर थाना पुलिस ने धरपकड़ कार्रवाई की तो तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

युवक के कई दांत टूटे, हालत नाजुक 
युवक की पिटाई का वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप गई। पिटाई से युवक के कई दांत टूट गए हैं। वहीं शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं बचा है, जहां चोट के निशान न हो। घायल युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना पर पीआरवी पहुंची थी। घायल को अस्पताल भेजा गया। तहरीर के आधार पर नौ नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed