{"_id":"6422cdfa4db0992dd30f4923","slug":"girl-expressed-the-threat-of-life-to-her-family-in-bareilly-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: घरवालों ने लिखाई अपहरण की रिपोर्ट, युवती बोली- मेरे साथ कुछ गलत नहीं हुआ, परिजनों से है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: घरवालों ने लिखाई अपहरण की रिपोर्ट, युवती बोली- मेरे साथ कुछ गलत नहीं हुआ, परिजनों से है खतरा
Tue, 28 Mar 2023 04:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2023 04:53 PM IST
सार
शेरगढ़ के मोहल्ले में रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ प्रयागराज चली गई थी। इधर, उसके परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के मोहल्ले में रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। जब युवती वापस आई तो उसने एसएसपी से शिकायत कर अपने परिजनों से जान का खतरा जताया। पुलिस ने सोमवार को उसे महिला थाने भेज दिया। बाद में शेरगढ़ थाना पुलिस उसे अपनी सुपुर्दगी में ले गई।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि वह दो साल से एक लड़के से प्रेम करती है। उसके परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ कहीं और निकाह कराना चाहते हैं। युवती पिछले दिनों अपने प्रेमी के साथ प्रयागराज चली गई। लड़की के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ शेरगढ़ थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
युवती ने एसएसपी दफ्तर में पेश होकर बताया कि उसके साथ कुछ गलत नहीं हुआ है। वह अपने बयान दर्ज कराना चाहती है, लेकिन थाने जाने में डर लग रहा है। इस पर एसएसपी ने लड़की को महिला थाने भेजने के आदेश दिए हैं। बाद में शेरगढ़ पुलिस अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन