फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl dies by drowning in toilet tank

Bareilly News: शौचालय के टैंक में डूबकर बच्ची की मौत

Tue, 03 Sep 2024 06:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Girl dies by drowning in toilet tank
मृतक बच्ची गोलू
जन्मदिन समारोह में आई थी ननिहाल, खेलते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

रिठौरा। नानी के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने आई बच्ची खेल-खेल में शौचालय के टैंक में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थाना इज्जतनगर के गांव आसपुर खूबचंद (असपुरा) निवासी लाल बहादुर की ससुराल में साले बबलू यादव के बेटे अर्पित का जन्मदिन था। वह अपनी पत्नी क्रांति एवं तीन बच्चों के साथ रविवार को ससुराल ब्राह्मपुर पहुंचे थे। सोमवार की दोपहर उनकी दूसरे नंबर की चार वर्षीय बेटी गोलू घर के बाहर बने शौचालय के खुले टैंक में खेलते समय गिर गई। काफी देर बाद जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने खोजबीन की। उस दौरान शौचालय के टैंक में बच्ची दिखी। किसी तरह परिजन उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। यह खबर जैसे ही उसके घर पहुंची तो दादा रामभरोसे व दादी मूलावती बेसुध हो गए। बच्ची का गांव असपुरा में अंतिम संस्कार करा दिया गया। बताया जा रहा है कि मकान के बाहर शौचालय का नया टैंक बनाया गया था, जो कि खुला था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed