फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl dies after being hit by a train

मायके आई युवती की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 01 Feb 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
girl dies after being hit by a train
girl dies after being hit by a train
बरेली। शादी के बाद पहली विदा पर मायके आई 24 वर्षीय खुशबू मौर्य की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के मोहल्ला मढ़ीनाथ में संतोषी माता मंदिर के पास रहने वाली खुशबू मौर्य की शादी छह दिसंबर, 2021 को पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव अतुरोही निवासी प्रेमपाल से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद खुशबू पहली विदा में मायके आई। तब से यहीं थी। परिजन ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे खुशबू बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। करीब आधा घंटा बाद ही सुभाषनगर पुलिस ने उसकी ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई गोपाल ने बताया कि खुशबू उनकी इकलौती बहन थी। पिता होरी लाल की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पति प्रेमपाल राजस्थान के कोटा में एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed