फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girl converted to religion and married with lover in Bareilly

प्यार में नसरीन बनी नेहा: हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमी के साथ किया विवाह, घरवालों से जताया जान का खतरा

Mon, 15 May 2023 06:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 May 2023 06:34 PM IST
सार

बरेली में धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह करने वाली युवती ने अपने परिवार से जान का खतरा जताया है। सोमवार को युवती अपने पति के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची और सुरक्षा की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
Girl converted to religion and married with lover in Bareilly
नसरीन उर्फ नेहा और राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में मोहब्बत के लिए एक युवती ने अपना महजब बदल लिया। हिंदू धर्म अपनाकर उसने प्रेमी से प्रेम विवाह कर लिया, लेकिन अब दोनों को जान का खतरा सता रहा है। युवती ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा जताया है। 

विज्ञापन


भमोरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक राहुल के प्यार में युवती नसरीन धर्म बदलकर नेहा बन गई। नसरीन से नेहा बनी युवती ने राहुल के साथ प्रेम विवाह कर लिया। सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची नसरीन ने पति राहुल और खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: गैंगस्टर कल्लू डॉन की पत्नी इमराना बनीं अध्यक्ष; लोग बोले- ये 'स्मैकगंज' है साहब, यहां सब बिकता है
विज्ञापन
विज्ञापन


सिहौलिया दिगोई निवासी नसरीन ने बताया कि उसने मुस्लिम धर्म में जन्म लिया, लेकिन उसकी हिंदू धर्म में आस्था रही है। वह हिंदू देवी देवताओं के प्रति श्रद्धा रखती है और उनकी शरण में जाना चाहती है। इसलिए उसने धर्म बदलने का निर्णय लिया। 

हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया विवाह 

नसरीन ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम नेहा रख लिया। इसके बाद प्रेमी राहुल से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया है। नसरीन ने कहा कि शादी के बाद वह राहुल के साथ हंसी-खुशी रहना चाहती है। वहीं राहुल भी उससे शादी करके खुश है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: मंगेतर करता था वीडियो कॉल, शादी से पहले युवती के सामने रखी शर्मनाक शर्त, मना किया तो...

नसरीन ने आशंका जताई की उसके परिजन राहुल के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखवा सकते हैं। नसरीन के मुताबिक उसके परिजनों के संबंध कुख्यात अपराधियों से हैं, जिस कारण उसकी और राहुल की जान को खतरा है। नवदंपती ने एसएसपी से सुरक्षा देने की मांग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed