{"_id":"686658767e460718f10c3e10","slug":"girl-consumed-poison-and-was-admitted-to-the-hospital-in-bareilly-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छोटे भाई से विवाद के बाद युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छोटे भाई से विवाद के बाद युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
Thu, 03 Jul 2025 03:46 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Jul 2025 03:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में घरेलू विवाद की वजह से 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात युवती का अपने छोटे भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
दोनों में काफी कहासुनी हुई। इससे नाराज युवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस युवती के बयान दर्ज करने जिला अस्पताल पहुंची। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन