फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl accused the man of exploitation when the police questioned her this truth came out

Bareilly News: युवती ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आई ये हकीकत

Wed, 09 Jul 2025 02:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 02:32 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज इलाके में एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। युवती से पूछताछ की गई तो प्रेम प्रसंग का मामला निकला। हालांकि युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
girl accused the man of exploitation when the police questioned her this truth came out
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बरेली के फतेहगंज इलाके के एक गांव निवासी युवती मंगलवार रात करीब दस बजे परिजनों के साथ थाने पहुंची और एक युवक पर कार से अगवा कर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाकर पूछताछ की तो मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा निकला। पुलिस ने बुधवार की स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है।

विज्ञापन


करीब 25 वर्षीय युवती की ओर से दी गई तहरीर में पुलिस को बताया गया कि उसी के समुदाय के एक लड़के से उसका प्रेम प्रसंग है। सोमवार शाम प्रेमी ने कॉल करके गांव के बाहर बुलाया तो वह पहुंच गई। वहां पहले से खड़ी कार में प्रेमी उसे बैठाने लगा। युवती ने विरोध किया तो कार में मौजूद तीन अन्य लोगों और प्रेमी ने उसे जबरन खींच लिया। कार से ये लोग उसे काफी दूर वैरम नगर की ओर ले गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- गुरुकुल में छात्र की मौत: अनुराग ने फोन पर कहा था- पापा अकेले आना... कुछ बताना है, पहुंचे तो मिली लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी ने कार और सुनसान झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रेमी के बहनोई समेत तीन अन्य लोगों ने छेड़खानी की। मंगलवार सुबह ये लोग उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। शर्म की वजह से परिजनों ने मना किया लेकिन युवती ने जिककी तो वह बेटी को लेकर थाना पहुंचे। 

संदेह पर पूछताछ से खुला सच
थाना के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने दूसरे पक्ष को बुलवा लिया। तब पता लगा कि युवती प्रेमी के साथ कहीं जाने को निकली थी। युवक पक्ष के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और युवती को उसके घर के पास छोड़ गए। शाम तक युवती पक्ष ने कुछ नहीं बताया लेकिन रात में ये आरोप लगाकर तहरीर दे दी। अब युवती ने ही सब बता दिया है, अधिकारियों से बातचीत के बाद कार्रवाई करेंगे।

छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा, तीन पर रिपोर्ट
आंवला के मोहल्ला बजरिया निवासी एक व्यक्ति ने पिटाई का आरोप लगाकर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसकी भांजी के मोबाइल फोन पर अश्लील मेसेज भेजने के साथ रास्ते में छेड़खानी करते। इसका विरोध करने पर आरोपी जफर, कामिल, अरसलान ने बहाने से घर बुलाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पिटाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed