फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl accused of honeytrap to be minor police sent her to observation home ghaziabad

Honey Trap: बेकरी मालिक को फंसाने वाली लड़की निकली नाबालिग, पुलिस ने गाजियाबाद संप्रेक्षण गृह भेजा

Mon, 04 Mar 2024 10:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2024 10:21 AM IST
सार

बरेली में हनी ट्रैप गिरोह ने नाबालिग लड़की के जरिए बेकरी मालिक को जाल में फंसाया था। उन्हें कॉल कर होटल के कमरे में बुलाया, फिर गिरोह ने उद्यमी को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
girl accused of honeytrap to be minor police sent her to observation home ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में बेकरी मालिक मुस्तकीम को फंसाने वाली किशोरी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। रिकॉर्ड में आरोपी लड़की नाबालिग निकली तो उसे महिला संप्रेक्षण गृह गाजियाबाद भेज दिया गया। आरोपी नावेद भी उसी के घर में था जो फरार हो गया।

विज्ञापन


पिछले दिनों किला इलाके में हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। परसाखेड़ा में बेकरी चलाने वाले मुस्तकीम को एक लड़की के जरिये होटल में बुलाकर फंसाने की कोशिश की गई थी। मुस्तकीम ने लड़की के साथ ही किला चौकी प्रभारी सौरभ कुमार, सिपाही कोलेंद्र, कथित पत्रकार किला के लीचीबाग निवासी गुलाम नवी आजाद, नावेद, चांद अल्वी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


एसएसपी ने दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया था। थाने की दो टीमें आरोपियों की तलाश कर रही थीं। इस बीच पुलिस को जानकारी हुई कि लड़की अपने घर आई है। आरोपी नावेद भी उसके साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बारादरी थाना क्षेत्र की एक बस्ती में लड़की के घर दबिश दी। नावेद यहां से फरार हो गया जबकि लड़की को महिला पुलिस थाने ले आई। अभिलेखों में वह नाबालिग निकली तो उसे संबंधित कोर्ट में पेश कर महिला संप्रेक्षण गृह गाजियाबाद भेज दिया गया।

दो हजार रुपये देता था गिरोह
पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि शिकार को फंसाने के लिए गिरोह के सदस्य किशोरी को दो हजार रुपये देते थे। बाकी रकम वे खुद रख लेते थे। पता लगा है कि पहले भी शिकार फंसाने के लिए गिरोह उसका इस्तेमाल कर चुका था।

पुलिसकर्मी नहीं आए हाथ
मामले में नामजद दरोगा और सिपाही का भी पुलिस सुराग नहीं लगा पा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस अपने लोगों की गिरफ्तारी से बच रही है। साथ ही दोनों पुलिसकर्मी अपने बचाव का फंडा जानते हैं। उन्होंने मोबाइल फोन भी बंद कर रखे हैं। सूत्र बताते हैं कि वे हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लाने का प्रयास कर रहे हैं।

आरोपी ने जारी किए वीडियो
हनी ट्रैप गिरोह भले ही पुलिस की पकड़ से दूर है लेकिन आरोपी सक्रिय रहकर मामले को दबाने और नया मोड़ देने में लगे हैं। आरोपों में फंसे कथित पत्रकार गुलाम साबिर आजाद ने इस दौरान कई ऑडियो और वीडियो जारी कर वादी मुस्तकीम पर ही सवाल उठाए हैं। उसने पांच लाख रुपये देकर मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। 

वीडियो जारी कर गुलाम ने यह भी आरोप लगाया कि उसे धर्म विशेष से जुड़ा होने के कारण फंसाया जा रहा है, जबकि मुस्तकीम ने वास्तव में पीड़ित लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। कहा कि बिना जांच के मुकदमा दर्ज करा दिया गया। कथित पत्रकार नावेद और मुस्तकीम की रिकॉर्डिंग भी वीडियो के साथ जारी की गई है। रिकार्डिंग में मुस्तकीम जैसी आवाज में कहा जा रहा है कि पैसे वालों का कुछ नहीं होता है। तुम लोग मुझे हल्के में ले रहे थे। मेरे पांच लाख खर्च करा दिए।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि हनीट्रैप मामले में आरोपी लड़की की गिरफ्तारी की गई है। वह नाबालिग थी तो कोर्ट के निर्देश पर उसे गाजियाबाद भेजा गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed