फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GIC spokesperson's son beaten by convent school principal, report

Bareilly News: जीआईसी प्रवक्ता के बेटे को कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य ने पीटा, रिपोर्ट

Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
GIC spokesperson's son beaten by convent school principal, report
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) बदायूं के प्रवक्ता के बेटे को शहर के सिविल लाइंस स्टेशन रोड स्थित एक कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य ने पीटकर जख्मी कर दिया। प्रधानाचार्य ने देरी से स्कूल आने पर छात्र को यह सजा दी। डर की वजह से छात्र स्कूल जाने से इन्कार कर रहा है। बुधवार को छात्र की मां ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर की इफको कॉलोनी करगैना निवानी मनोज कुमार जीआईसी बदायूं में प्रवक्ता हैं। उनका बेटा श्रेयांश सिविल लाइंस स्टेशन रोड स्थित एक कान्वेंट स्कूल में आठवीं का छात्र है। मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को श्रेयांश कुछ देरी से स्कूल पहुंचा तो प्रधानाचार्य ने असेंबली के दौरान उसे पीटकर जख्मी कर दिया। उसके सिर में भी चोटें आई हैं। स्कूल की छुट्टी होने पर श्रेयांश घर आया तो परिजनों ने उससे सिर में चोट लगने का कारण पूछा। परिजन शिकायत करने स्कूल गए तो गार्ड ने अंदर नहीं घुसने दिया। मनोज ने बताया कि उनका बेटा मेधावी है। प्रधानाचार्य का उसके प्रति व्यवहार खतरनाक है।
विज्ञापन

बुधवार को मनोज की पत्नी उमा रानी ने कोतवाली में प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। उनका कहना है कि प्रधानाचार्य के डर के कारण उनका बेटा स्कूल जाने से मना कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने छात्र की मां की तहरीर पर प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed