फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gherao of Chief Engineer in protest against power cuts

Bareilly News: बिजली कटौती के विरोध में मुख्य अभियंता का घेराव

Thu, 30 Jul 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gherao of Chief Engineer in protest against power cuts
बरेली। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बिजली आपूर्ति और अन्य समस्याओं को लेकर विद्युत निगम के मुख्य अभियंता का घेराव किया। ज्ञापन सौंपा। मुख्य अभियंता ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मुख्य अभियंता को बताया कि व्हाट्सएप ग्रुपों पर सिर्फ एडमिन को ही मेसेज भेजने का अधिकार होने से आम लोग शिकायत दर्ज नहीं कर पा रहे हैं। राजकुमार अग्रवाल का आरोप था कि कई व्यापारियों के बिजली कनेक्शन का स्वीकृत लोड उनकी सहमति के बिना बढ़ाया है। लिहाजा, ज्यादा बिजली बिलों का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संगठन ने अघोषित कटौती, लो-हाई वोल्टेज, ट्रांसफार्मरों की अपर्याप्त क्षमता और दोषपूर्ण मीटर रीडिंग पर भी आपत्ति जताई। प्रतिनिधियों ने मासिक समीक्षा बैठक आयोजित करने को कहा। जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने समस्या निस्तारित न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता अखिलेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि व्हाट्सएप ग्रुप जल्द सक्रिय होगा। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ज्यादा लाइन लॉस वाले इलाके चिह्नित किए जाएंगे।

--
बाजारों में दुरुस्त किए जाएं लटके और टूटे तार

बरेली। व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को व्यापारी विद्युत निगम के एक्सईएन से मिले। सावन में बिजली संबंधी दुर्घटना पर अंकुश लगाने और बाजार में सुचारू आपूर्ति की मांग की। लोहे के खंभों को पॉलिथीन से ढंकने की मांग की ताकि हादसा न हो। बाजारों में खंभों पर तारों के झुंड और लटके तार को सही कराने की मांग की। यहां युवा अध्यक्ष विष्णु शुक्ला, रोहित जिंदल, दीपक द्विवेदी, अनिल राजपूत, विष्णु शुक्ला व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed