फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ghee passes in the test, Rasmalai and Sonpapdi samples fail

Bareilly News: जांच में घी पास, फेल हो रहे रसमलाई और सोनपापड़ी के नमूने

Fri, 27 Sep 2024 09:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 27 Sep 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Ghee passes in the test, Rasmalai and Sonpapdi samples fail
बरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से हर माह जिले में खाद्य पदार्थों के नमूने भरे जाते हैं। उनकी हर माह रिपोर्ट आती है और कार्रवाई भी होती है। हालिया जांच रिपोर्ट ने रसमलाई व सोनपापड़ी की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर दिया है। अब तक इनके जो भी नमूने भरे गए हैं, उनमें से ज्यादातर जांच में फेल रहे, जबकि घी का कोई नमूना फेल नहीं हुआ।
विज्ञापन

अप्रैल से लेकर अब तक विभाग की ओर से 160 नमूने भरे जा चुके हैं। इनमें से 100 की जांच रिपोर्ट भी आ चुकी है। इनमें से 25 फीसदी नमूने ही सुरक्षित पाए गए हैं। कुछ अधोमानक तो अधिकतर असुरक्षित पाए गए। इनमें अधिकतर नमूने रसमलाई और सोनपापड़ी के शामिल थे। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की बात चल रही है, पर कहीं न कहीं रसमलाई व सोनपापड़ी खाने के शौकीनों को धक्का लगा है। मसाले, नमकीन, मिर्च, दूध और पनीर के भी अधिकतर नमूने फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि दूध से बने खाद्य पदार्थों में सबसे ज्यादा मिलावट हो रही है। शुद्ध दूध शहर तक नहीं आ पा रहा है। दूधिया उसमें 30 फीसदी से लेकर 40 फीसदी तक पानी की मिलावट कर रहे हैं। कहीं-कहीं सिंथेटिक दूध की आपूर्ति भी की जा रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। घी के सभी आठ नमूने जांच में पास रहे। 15 सितंबर को भी घी के तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। नमकीन के 16 नमूनों की जांच रिपोर्ट भी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में लगातार खाद्य पदार्थों के नमूने भरे जा रहे हैं। प्रयोगशाला में जिनके नमूने फेल पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है। अभी कुछ दिन पहले भी नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। - अपूर्व श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed