{"_id":"5704135a4f1c1b0e35c81558","slug":"ghaziabad-and-bareilly-railway-track-inspection-by-the-crs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएस ने किया गाजियाबाद से बरेली तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएस ने किया गाजियाबाद से बरेली तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद से बरेली तक रेलवे ट्रैक का विंडो निरीक्षण करते हुए मंगलवार शाम बरेली पहुंचे नार्दन रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त सुरेश कुमार पाठक ने कहा कि ट्रेनें बढ़ने से रेल की पटरियां कमजोर हो रही हैं और डिरेलमेंट बढ़ रहे हैं। इनसे निपटने के लिए कई जगह तीसरी लाइन भी बिछाई जा रही है।
सीआरएस ने कहा कि पहले ट्रेनें कम थीं। एक एक घंटे के अंतराल से ट्रेन चलती थी, इसलिए ट्रैक पर भी कम जोर पड़ता था। अब हर दस मिनट के अंतराल से ट्रेन आगे पीछे दौड़ रही है। इसलिए ट्रेन की पटरियां कमजोर हो रही हैं। जहां लापरवाही बरती जाती है, वहां गलत परिणाम सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर स्थानों पर इलेक्ट्रिक लाइन डाली जा रही है। सीआरएस ने कहा कि गाजियाबाद से बरेली तक का विंडो निरीक्षण में कुछ स्थानों पर कमियां पाए जाने पर उन्हें दूर करने के रेल अफसरों को निर्देश दिए हैं। बाकी सब ठीक मिला।
एसएस से हाथ मिलाकर कहा, सब ओके
श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से मंगलवार शाम पहुंचे सीआरएस से मिलने वाले रेल अफसरों की लंबी फेहरिस्त थी, लेकिन सीआरएस ने सिर्फ स्टेशन अधीक्षक एससी शर्मा को बुलाया और हाथ मिलाकर कहा तुम्हारे क्षेत्र में सब ओके है। स्टेशन पर भी व्यवस्थाएं ठीक होने की बात कही। इससे एसएस गदगद हो गए। इसके बाद सीआरएस अपने किसी निजी कार्यक्रम में शिरकत करने चले गए।
विज्ञापन
एसएस ने कहा, मैं सफाई ठेकेदार से परेशान हूं
सीआरएस के आने की जानकारी पाकर एसएस एससी शर्मा मंगलवार दोपहर के समय जंक्शन की सफाई व्यवस्था देख रहे थे। कई जगह सफाई कर्मी नदारत थे। इस पर एसएस ने कहा कि यह लापरवाही ठेकेदार कर रहा है, उससे वह परेशान हैं और कार्रवाई के लिए अफसरों को लिखेंगे।