फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Get garden, weeding, hoeing also for free

मुफ्त में लगवाएं बगीचा, निराई, गुड़ाई का भी मिलेगा पैसा

Mon, 15 Jun 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Get garden, weeding, hoeing also for free
Flower garden - फोटो : अमर उजाला
बरेली। यदि कोई किसान या अन्य कोई अपने खेत में केला, अमरूद, आम या अन्य कोई पेड़ का बगीचा लगवाना चाहता है। तो उसे सरकार पेड़ भी मुफ्त में देगी और पेड़ों की देखभाल के लिए भी उसे पैसा दिया जाएगा। यहां तक पेड़ों के लिए गड्ढा खोदाई का भी पैसा उसे दिया जा रहा है। इसके लिए उसे ग्राम सचिव, ब्लॉक अधिकारियों से संपर्क कर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

जनपद को पौधरोपण के लिए तीस लाख पौधों का लक्ष्य दिया गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी भी कर ली हैं। मनरेगा विभाग को इसमें पंद्रह लाख पौधे लगवाने हैं। मनरेगा ने सड़क किनारे पेड़ लगाने के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर पेड़ लगवाने की योजना बनाई है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-बड़े हर तरह के किसानों से संपर्क किया जा रहा है। उन्हें पेड़ मुफ्त में वन विभाग की ओर से दिलाया जाएगा और इसके साथ ही गड्ढा खोदाई का पैसा भी उन्हें दिया जाएगा। यहां तक की पेड़ लगने के बाद उसकी निराई-गुड़ाई का पैसा भी उन्हें दिया जाएगा। जिससे की पेड़ों की सही देखरेख हो सके। श्रम रोजगार उपायुक्त गंगाराम ने बताया कि किसान खेतों किनारे पर पेड़ लगाकर अन्ना मवेशियों से खेत की फसल को भी सुरक्षित कर सकता है। इसके अलावा उसकी आय का स्त्रोत भी इसके माध्यम से बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed