{"_id":"67a90b9f0b307412b00ba146","slug":"general-insurance-cricket-club-and-ubi-team-victorious-bareilly-news-c-4-lko1064-577391-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनरल इंश्योरेंस क्रिकेट क्लब और यूबीआई की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनरल इंश्योरेंस क्रिकेट क्लब और यूबीआई की टीम विजयी
Mon, 10 Feb 2025 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (पीएसयू) कप के तीसरे संस्करण में रविवार को खलीफा क्रिकेट अकादमी में दो मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला इंश्योरेंस क्रिकेट क्लब और पंजाब एंड सिंध के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने हुए जनरल इंश्योरेंस क्रिकेट क्लब ने 187 रन बनाए। इसमें सचिन सिंह ने 63 रनों की पारी खेली। पंजाब एंड सिंध के लिए अंकुर शर्मा ने तीन झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब एंड सिंध की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना सकी। इसमें अंकुर शर्मा ने 34 रनों का योगदान दिया। वहीं जनरल इंश्योरेंस क्रिकेट क्लब के लिए आशीष सिंह और एंब्रोज ने दो-दो विकेट लिए। जनरल इंश्योरेंस क्रिकेट क्लब ने 66 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए सचिन सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
दूसरा मैच एसबीआई और यूबीआई के मध्य हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसबीआई की टीम ने 20 ओवरों में 193 रन बनाए। यूबीआई के नीरज ने दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूबीआई की टीम ने 18.1 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच को सात विकेट से अपने नाम किया। इसमें अखिल ने 45 और गौरव महेश्वरी ने 64 रनों की पारी खेली। एसबीआई के लिए भूपेंद्र ने दो विकेट झटके। यूबीआई की टीम के गौरव महेश्वरी को 64 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला। मैच के दौरान कपिल पांडेय और विराट यादव आदि मौजूद रहे।