फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused arrested after ten years in Bareilly

Bareilly News: दस साल बाद शातिर गौरव आहूजा गिरफ्तार, आईटी एक्ट के मामले में नामजद है आरोपी

Sun, 22 Feb 2026 02:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Feb 2026 02:05 PM IST
सार

बरेली में सट्टे के मामले में नामजद आरोपी गौरव आहूजा अपने ही घर में नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी के सही नाम की तस्दीक की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
accused arrested after ten years in Bareilly
आरोपी गौरव आहूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में करीब दस साल पहले सट्टे के मामले में नामजद आरोपी गौरव आहूजा को थाना बारादरी पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि गौरव आहूजा के खिलाफ जुआ व सट्टेबाजी के आरोप में वर्ष 2017 में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसने कागजातों में अपने नाम को बदलकर जय आहूजा करवा लिया था। अपना आधार कार्ड भी जय आहूजा के नाम से बनवा लिया। कोर्ट से जब भी गिरफ्तारी वारंट उसके घर जाता तो वह खुद को जय आहूजा बताकर बच जाता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने कई स्रोत से तस्दीक की तो पता चला कि यही शख्स असली गौरव आहूजा है। तब पुलिस ने कोर्ट में स्थिति स्पष्ट की और उसका वारंट गौरव आहूजा उर्फ जय आहूजा नाम से बनवाया गया। इसके बाद गिरफ्तारी कर उसे जेल भिजवाने का रास्ता तैयार हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed