{"_id":"57377e914f1c1b8b60919ee0","slug":"garib-rath-stopped-dragging-the-chain-for-water-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए यात्रियों ने चेन खींचकर रोकी गरीब रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए यात्रियों ने चेन खींचकर रोकी गरीब रथ
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 15 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर से चली गरीब रथ एक्सप्रेस में पानी न होने से परेशान यात्रियों के सब्र का बांध शनिवार को दोपहर बरेली जंक्शन पर टूट गया। महज तीन मिनट रुककर जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ने लगी, यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और पानी की व्यवस्था कराने की मांग करते हुए जमकर हंगामा करने लगे। आननफानन में रेलवे प्रशासन ने प्लेटफार्म नंबर दो से बीच में खड़ी माल गाड़ी के अंदर से पाइप लाइन लाकर प्लेट फार्म नंबर एक पर खड़ी गरीब रथ में पानी का बंदोबस्त किया तो यात्रियों को गर्मी से राहत नसीब हुई।
एसी कोच में सवार कई यात्रियों ने बताया कि अमृतसर से ही ट्रेन को बिना पानी का बंदोबस्त किए ही रवाना कर दिया गया। इससे ट्रेन में सवार यात्री भीषण गर्मी में एक-एक बूंद पानी को तरस गए। रास्ते में कोच में सवार रेलवे स्टाफ से उन्होंने पानी के बंदोबस्त की मांग की तो कहा गया कि आगे वाले जंक्शन पर इंतजाम करा दिया जाएगा। इस तरह यात्री ट्रेन पहले दिल्ली फिर मुरादाबाद तक आ गई लेकिन पानी का बंदोबस्त नहीं हुआ।
कंट्रोलर सूचना देना ही भूल गया
बरेली। गरीब रथ में पानी न होने की सूचना मुरादाबाद से बरेली जंक्शन को दी गई थी और वहां से पानी का बंदोबस्त करने को कहा गया था। इसकी सूचना फोन पर कामर्शियल कंट्रोलर के पास आई थी लेकिन कंट्रोलर यह सूचना स्टेशन मैनेजर को बताना भूल गया। इससे चेन पुलिंग और हंगामा की नौबत आई। स्टेशन मैनेजर एसएस शर्मा ने बताया कि अगर सही समय पर सूचना मिल जाती तो हंगामा की नौबत नहीं आती।