फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Garbage was not collected, campaign lasted only for two days

Bareilly News: कूड़े का नहीं हुआ उठान, मात्र दो दिन चला अभियान

Sun, 17 Nov 2024 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 Nov 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Garbage was not collected, campaign lasted only for two days
बरेली। शहर में कूड़ा उठाने का अभियान मात्र दो दिन ही चल सका। इसका परिणाम यह रहा है कि जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। महापौर के निर्देश पर यह अभियान 11 व 12 नवंबर को चलाया गया था। अभियान चलाने का उद्देश्य था कि सड़कों व डलावघरों से कूड़े का उठान किया जा सके। लेकिन, वर्तमान में स्थिति शहर की और खराब हो गई। कई डलावघरों से कूड़ा उठा ही नहीं, यही स्थिति सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर की भी रही। वहीं, कूड़ा उठाने वाली एजेंसी भी हीलाहवाली कर सड़क किनारे ही कूड़ा डाल दे रहीं हैं।
विज्ञापन


मात्र दो ट्रॉली कूड़ा उठा
सतीपुर में बने डलावघर से दिवाली से लेकर अभी तक कूड़ा नहीं उठा है। लोगों का कहना है कि कूड़ा सड़क तक आ गया है, उसको हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। हालांकि, शनिवार को मात्र दो ट्रॉली कूड़ा उठा, लेकिन इसके बाद एजेंसी और निगम के अफसर खानापूरी कर चले गए। सतीपुर डलावघर के पास ही कई धार्मिक स्थलों पर जाने के भी रास्ते हैं, इसकी वजह से आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एजेंसी के लोग कूड़े को सड़क पर ही कर रहे डंप
कूड़े को डलावघर की जगह सड़क पर ही डंप कर दिया जा रहा है, एजेंसी के कर्मचारी इस तरह की हरकत करते हुए मोबाइल कैमरे में कैद हुए हैं। इसमें वह सतीपुर डलावघर की दीवार और डलावघर से पहले एक मकान के सामने कूड़ा डंप करते दिख रहे हैं। सड़क पर कूड़ा फेंकने की वजह पूछने पर उन्होंने कहा कि साहब क्या करें, अंदर जाने की जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर की सड़कों से भी नहीं उठा रहा कूड़ा
शहर की सड़कों पर साफ सफाई के बाद किनारे पर लगने वाले कूड़े के ढेर को भी नहीं उठाया जा रहा है। महापौर के निर्देश हैं कि कूड़ा प्रतिदिन उठाया जाए। वहीं, कूड़ा उठाने वाली एजेंसी महापौर के आदेश को गंभीरता से नहीं ले रही है। नतीजा शहर के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

---------------------
सतीपुर डलावघर से कूड़ा क्यों नहीं उठा, इसको हम दिखवाते हैं। किसी भी हाल में रविवार को अभियान चलाकर कूड़ा उठवाया जाएगा। अन्य डलावघरों से रूटीन के मुताबिक कूड़ा उठाया जा रहा है।

डॉ. संचित शर्मा, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी
----------
कूड़ा प्रतिदिन उठेगा, यह निर्देश दिए गए हैं। अगर निर्देशों की अवहेलना हो रही है तो निश्चित तौर पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी और शासन को भी लिखा जाएगा।
उमेश गौतम, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed