{"_id":"6876bcd777e5191c75050df6","slug":"garbage-taken-out-from-empty-houses-and-drains-and-left-on-the-road-bareilly-news-c-4-bly1015-682600-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खाली मकानों और नालियों से निकालकर सड़क पर छोड़ आए कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खाली मकानों और नालियों से निकालकर सड़क पर छोड़ आए कचरा
विज्ञापन
बरेली। मलूकपुर की जुग्ग्न वाली गली समेत आसपास के क्षेत्र में डायरिया फैलने के सप्ताहभर बाद नगर निगम की सफाईकर्मियों की टीम वहां पहुंची। खाली पड़े मैदान, जर्जर आवास और नालियों में भरा कचरा निकाला, पर उसे वहीं सड़क पर छोड़ दिया। उससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का सांस लेना भी दूभर रहा।
बीते सप्ताह अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी और आईडीएसपी इंचार्ज के सर्वे में गंदगी और दूषित जल से बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए नगर निगम और जलकल को पत्र भेजा गया था। पानी की जांच और क्षेत्र में सफाई कराने की संस्तुति की गई थी। मंगलवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची। कचरे के ढेर और नालियों की सफाई की, पर कचरा वहीं सड़क पर छोड़ आए। स्थानीय निवासियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कचरा जल्द उठवाने की मांग की है। ब्यूरो
बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती
बीते सप्ताह डायरिया की चपेट में आईं कुरैशा (70) की हालत मंगलवार को बिगड़ गई। बदहवास हालत में परिजन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन के मुताबिक, वह वेंटिलेटर पर हैं। फैजान के पिता भी निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। फैजान के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हर घर पहुंचकर लोगों से बीमारी के संबंध में पूछताछ की। घरों पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का पोस्टर चस्पा किया है। मरीजों को दवा और इलाज के लिए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
--
जुग्गन की गली समेत आसपास के क्षेत्र में भी टीम ने साफ-सफाई की है। कचरा उठा या नहीं, इसका पता करता हूं। जल्द कचरा उठवा दिया जाएगा। - डॉ. भानु प्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी