फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Garbage not collected in 37 wards, sanitation workers demonstrated

Bareilly News: 37 वार्डों में नहीं उठा कूड़ा, सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 03 Nov 2023 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Garbage not collected in 37 wards, sanitation workers demonstrated
विज्ञापन




बरेली। शहर के 37 वार्डों में बृहस्पतिवार को कूड़ा नहीं उठा। कूड़ा उठाने वाले सफाईकर्मियों ने बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया। सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी। हंगामे का माहौल बना तो अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इस पर कर्मचारी काम पर वापस लौट आए।
घर-घर जाकर कूड़ा उठाने वाली फर्म आनंद नारायण साहू को यूजर चार्ज जमा नहीं करने के आरोप में 27 सितंबर को नगर आयुक्त ने काली सूची में डाल दिया था। निजी फर्म पर कई कर्मचारियों का छह महीने का मानदेय बकाया है। पहली अक्तूबर से काली सूची में डाली गई फर्म के सफाई कर्मचारियों को आउटसोर्स करते हुए सफाई व्यवस्था को संचालित कराया गया है, लेकिन अभी तक उनको मानदेय नही मिला है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को कर्मियों ने बरेली कॉलेज गेट से नगर निगम परिसर तक प्रदर्शन किया। वाहन खड़े कर व्यवस्था ठप कर दी। बोले- जब तक उन्हें मानदेय नहीं मिल जाता, वे काम पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

सफाईकर्मी कृष्णा सिंह, अनुज व जयपाल ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि दो माह का कलेक्शन होगा और एक माह का मानदेय मिलेगा। मानदेय नहीं मिलने से कर्मचारी और उनके परिजन परेशान हैं। सफाई कर्मचारी विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने अगस्त में काम शुरू किया था। मानदेय नहीं मिलने से वह घर का किराया नहीं दे पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

नगर निगम ने इन कर्मचारियों को अक्तूबर में रखा था। कर्मचारियों से यूजर चार्ज लाने के लिए कहा है। यूजर चार्ज जमा होने पर दिवाली से पहले उन्हें मानदेय दे दिया जाएगा। - अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed