{"_id":"6b0748725782d0d34a05fe7b","slug":"garbage-collection-vehicles-will-be-equipped-with-fog-lights-and-indicators-the-responsibility-of-the-drivers-will-be-clearly-defined-bareilly-news-c-4-bly1015-1014586-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कूड़ा वाहनों में लगेंगी फॉग लाइट व इंडिकेटर, चालकों की तय होगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कूड़ा वाहनों में लगेंगी फॉग लाइट व इंडिकेटर, चालकों की तय होगी जिम्मेदारी
विज्ञापन
बरेली। कोहरा शुरू होने के साथ ही सड़कों पर दौड़ने वाले नगर निगम के कूड़ा वाहन हादसों का सबब न बनें, इसके लिए अब उनमें फॉग लाइट, इंडिकेटर व रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। सुबह सैर करने वालों के लिए खतरा बन रहे इन वाहनों की समस्या को अमर उजाला ने एक सप्ताह तक अभियान चलाकर प्रमुखता से उठाया था। इसका संज्ञान लेकर नगर आयुक्त ने बुधवार को हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग को इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि सभी वाहनों में रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। फॉग लाइट व इंडिकेटर की व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए। नगर निगम की गाड़ी वही चालक चलाए, जिसे आवंटित की गई है। दूसरे व्यक्ति के वाहन चलाने व दुर्घटना होने पर संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी होगी।
इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व कूड़ा अलग करने की व्यवस्था में सुधार करने, सभी क्षेत्रों से नागरिकों का फीडबैक लेने व नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों को नोटिस देने व जुर्माना लगाने के साथ डलावघरों को खत्म करने पर भी जोर दिया गया। निगम के वाहनों से कूड़ा इधर-उधर गिरने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।