Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Garbage collection takes place only three to four days a week.

Bareilly News: सप्ताह में तीन-चार दिन ही हो रहा कूड़ा उठान

Sat, 14 Nov 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 14 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection takes place only three to four days a week.
बरेली। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। वार्डों में कूड़े की गाड़ियां सप्ताह में तीन से चार दिन ही पहुंच रही हैं। समय पर कूड़ा उठान न होने से लोगों के घरों में कचरा जमा हो रहा है। इस लापरवाही को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन ठेकेदारों की मनमानी के आगे अधिकारी भी बेबस नजर आते हैं।
विज्ञापन

बानखाना के पार्षद शमीम अहमद ने बताया कि उनका वार्ड बड़ा है, लेकिन कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या कम है। ये रोज आती भी नहीं। पार्षद गौरव ने आरोप लगाया कि पूरे शहर में इस योजना का बुरा हाल है। चालक मनमाने ढंग से गाड़ियां चला रहे हैं। कई बार हेल्पर गाड़ियां लेकर सड़क पर निकल जाते हैं। इसके चलते हाल ही में कैंट क्षेत्र में एक कूड़ा गाड़ी ने एक व्यापारी को कुचल दिया था।
विज्ञापन

पार्षद के मुताबिक, आम जनता को भी इस अव्यवस्था की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के पास गाड़ियों को खड़ी करने के लिए कोई सुरक्षित और निश्चित स्थान नहीं है। इस कारण ड्राइवर शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद गाड़ियां अपने घर लेकर चले जाते हैं। सर्वोदय नगर निवासी अंकित ने बताया कि उनके यहां दीपावली पर भी लगातार तीन दिन तक कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी अरविंद ने बताया कि उनके इलाके में डोर-टू-डोर वाहन सप्ताह में केवल तीन-चार दिन ही आते हैं और उनके आने का कोई समय भी निश्चित नहीं है। इस कारण लोग इधर-उधर कूड़ा फेंक देते हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश का कहना है कि व्यवस्था में सुधार कर जनता की शिकायतों का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed